10 साल के लड़के से 13 साल की लड़की प्रेग्नेंट, डॉक्टर हैरान, परिवार परेशान

0
Translate News:
     क्या कोई 10 साल का बच्चा बाप बन सकता है? क्या कोई लड़की सिर्फ 13 साल की उम्र में मां बन सकती हैं? अगर हम हां कहें तो क्या आप यकीन करेंगे. शायद नहीं. लेकिन ऐसा दावा किया जा रहा है कि साइबेरिया में 10 साल के लड़के ने 13 साल की एक लड़की को प्रेग्नेंट (pregnant) कर दिया. दोनों बच्चों ने अपने मां-बाप की इजाजत से रूस के एक टीवी चैनल पर आ र अपनी पूरी कहानी सुनाई. 
ऐसे हुआ प्यार
    दोनों बच्चे अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं. 13 साल के दारिया और 10 साल के इवान की दोस्ती एक साल पहले हुई. दारिया 8 हफ्ते से प्रेग्नेंट है. उन्होंने टीवी शो पर बताया कि एक साल पहले इनकी मुलाकात किसी दोस्त ने कराई थी. इसके बात से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे. लड़की का कहना है कि उनकी मां उन्हें सपोर्ट कर रही है और उनके परिवारवालों को बेसब्री से बच्चे का इंतज़ार है.
ऐसे पता चला प्रेगनेंसी का 
    दारिया की मां के मुताबिक जैसे ही उनकी बेटी में प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने लगे वो उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए. लेकिन डॉक्टरों को कुछ भी पता नहीं चला. बाद में प्रेगनेंसी किट से पता चला कि वो प्रेग्नेंट है. टीवी शो में दारिया की मां भी आई थी. उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंट होने के बाद उनकी बेटी ने 10 साल के उस लड़के के साथ दोस्ती की सारी कहानी बताई 
डॉक्टर हैरान
    मेडिकल साइंस ये दावा करता है कि 10 साल का कोई लड़का पिता नहीं बन सकता है. स्थानीय डॉक्टर स्कोरोबोगैटोव का कहना है कि दोनों बच्चों में मां-बाप बनने की क्षमता है. लेकिन यहां के कुछ डॉक्टर ये मानने को तैयार नहीं हैं और वो हैरान हैं कि आखिर कैसे इस तरह का दावा किया जा रहा है. परिवारवालों का कहना है कि लोग उनकी बेटी के बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.क्या पहले भी ऐसा हुआ है?
    ऐसी ही एक वाकया 2009 में ब्रिटेन में हुआ था. 12 साल के एक लड़के ने दावा किया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चे का बाप बनने वाला है. इस खबर के बाद ब्रिटेन में हंगामा खड़ा हो गया था. लेकिन डिलीवरी के बाद उस लड़के और बच्चे का DNA टेस्ट किया गया जो मैच नहीं हुआ.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top