58 वर्षीय पुरुष का 16 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ इश्क़, ले भागा लड़की को

0
फिल्म चीनी कम है, से प्रभावित आरोपी 
    अमिताभ बच्चन की फिल्म चीनी कम है, सालों पहले बनी और फ़िल्मी पर्दे से उतर भी गई | लेकिन इसका असर अब भी है | दरअसल उत्तर प्रदेश के लोनी क्षेत्र में चार बेटों के 58 वर्षीय अधेड़ पिता का अपने ही पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ प्यार हो गया | वो उसे ले भागा, और कई दिनों तक उसके साथ पति पत्नी की तरह रहा | लेकिन एक दिन पुलिस के हाथे चढ़ गया | पुलिस के मुताबिक इस शक्श ने बहला-फुसलाकर इस लड़की को भागा ले था और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
    पुलिस ने बताया कि कई दिनों तक लड़की के परिजन लोकलाज के डर से चुप रहे, लेकिन किशोरी का सुराग नहीं लगा तो लोनी थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को खोज निकाला और पीड़ित किशोरी को बरामद कर लिया | पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
    लोनी थाना प्रभारी बिजेन्द्र भड़ाना ने बताया कि लोनी में वाले 58 वर्षीय अलीशेर पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। कई दिनों तक परिजन किशोरी की तलाश करते रहे, लेकिन उसका सुराग नही लगा | पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को लोनी थाने पहुंचे परिजन ने किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार सुबह किशोरी को लोनी रेलवे स्टेशन से बरामद कर आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के कथनानुसार ने अधेड़ ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। आरोपी के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उधर आरोपी ने बताया कि उसने चीनी कम है फिल्म कई बार देखी थी, इस फिल्म से वो काफी प्रभावित था |

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top