बार्बी डॉल बनने के चक्कर में कर डाला खुद का ऐसा हाल

0
Translate News:
      बॉर्बी डॉल बनने की चाहत में एक महिला ने अपने होठों के साथ कुछ ऐसा कर डाला जिसका किसी को अंदाजा भी नहीं था। इस महिला ने अपने होंठों का आकार चार गुना बढ़ा लिया है। यह महिला बुल्गेरिया की रहने वाली एंड्रिया इवानोवा है। इन्होंने अपने होठों को बार्बी डॉल की तरह करने के लिए 17 एसिड लिप इंजेक्शन लगवाए हैं। इतना ही नहीं बल्कि अभी वो अपने होठों को और बड़े करना चाहती हैं। 
   22 वर्षीय एंड्रिया की सनक दुनिया में सबसे बड़े होंठों वाली लड़की का रिकॉर्ड बनाने की है और इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं। एंड्रिया ने सितंबर महीने में 15 लिप इंजेक्शन लगवाए थे। इसके अलावा वो अभी कई अन्य मुश्किल प्रक्रियाओं से भी होकर गुजरेंगी। अपने यह हाल बनाने के लिए एंड्रिया पिछले तीन महीनों में दो ट्रीटमेंट ले चुकी है। 
   एंड्रिया सोफिया यूनिवर्सिटी में जर्मन फिलोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं। उनको यह भी याद नहीं पिछले कुछ सालों में अपने ट्रीटमेंट पर वो कितने पैसे खर्च चुकी है। एंड्रिया ने पिछले साल अपने ट्रांसफॉर्मेशन के सफर की शुरुआत की थी। इस पर उनका कहना है कि वो पहले से ज्यादा खुश हैं और अपने बड़े होठों से ज्यादा संतुष्ट हैं। 
   एंड्रिया का अपना इंस्टाग्राम पेज भी है और उनके 15000 फॉलोअर्स हैं। उनका कहना हैकि कुछ लोग हैं मेरे मोटे होठों को ज्यादा पसंद करते हैं जबकि कुछ मेरे पहले वाले लुक को पसंद करते हैं। हालांकि इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता। वो अपने इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपनी सेल्फीज पोस्ट करती रहती हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top