Translate News:
दरअसल, मध्यप्रदेश शासन के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल अधिकारियों की बैठक लेने शहडोल पहुंचे थे। लेकिन इससे बैठक से पहले ही बवाल मच गया। यहां बैठक मे शामिल होने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खनिज अधिकारी फरहत जहां को घेर लिया और उन पर कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई के आरोप लगाए।कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के सामने खनिज अधिकारी और विभाग पर अवैध खनन कराने और बड़े माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई। देखते ही देखते खनिज अधिकारी फरहत जहां और कांग्रेस पदाधिकारी प्रदीप सिंह व साकिर फारूकी के बीच विवाद की स्थिति बन गई। विवाद के बीच महिला खनिज अधिकारी ने अपना आपा खो दिया मंत्री के सामने ही कांग्रेसियों को अपशब्द कह डाले।
खनिज अधिकारी फरहत जहां ने कहा कि हम कार्रवाई करते हैं। आपके भाई और परिवार के लोग ही अवैध खनन और रेत की चोरी कराते हैं। खनिज अधिकारी ने भी कई आरोप लगाए।इतना ही नही मंत्री प्रदीप जायसवाल के सामने ही काफी समय तक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद मंत्री सर्किट हाउस से रवाना हुए।
