लॉकडाउन में खोली थी दुकान, पुलिस को देखते ही पैंट में ही कर दी सू-सू

0
Translate News:
लॉकडाउन का कर रहे थे उल्लंघन 
   भोपाल/मध्य प्रदेश।। कोरोना वायरस की मार से देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर भी कोरोना के मामले में फिसड्डी साबित हो रहा है. लेकिन लोग हैं कि लॉकडाउन के नियमो को मानने को तैयार नहीं है. शासन और प्रशासन के लाख अपीलों के बावजूद लोग घर में रहने को तैयार नहीं हैं. शनिवार को भाजपा नेता प्रताप सिंह केलवा भी अपनी खली और भूसे की दूकान खोलकर चार दोस्तों के साथ महफ़िल जमाए हुए थे. 
   वही गस्ती कर रहे पुलिस टीम की नजर जैसे ही दूकान पर पड़ी तो जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही भाजपा नेता ने पैंट में ही पेशाब कर दिया. भाजपा नेता प्रताप सिंह केलवा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पहले तो पुलिस डांटती हुई नजर आ रही है. 
    पुलिस वाले कह रहे हैं कि बांकी व्यापारी बेवकूफ हैं, क्या जो दूकानें बंद करके रखे हैं? तुम चार दिन में अंबानी बन जाओगे. पुलिस की फटकार सुनते ही भाईसाहब ने पैंट में ही लघुशंका कर दिया. जिसके बाद पुलिसकर्मी ने पूछा भी कि यह क्या हो गया है? जवाब में वह झेंपते हुए कहते हुए नजर आ रहे हैं कि निकल गया तो क्या करें..?
  

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top