Headline
Loading latest headlines...

कोरोना की जानकारी छिपाने वाले जमातियों पर दर्ज होगा हत्या का मामला, माने जाएगे आत्मघाती हमलवार

0
Translate Post:
कलेक्टर ने जारी किया आदेश 
   राजनांदगांव।। कोरबा के कटघोरा में कोरोना संक्रमित 8 नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में सख्ती बरती जा रही है। बता दें प्रदेश में पाए गए 8 नए मरीजों का संपर्क तगलीगी जमात के लोगों से था। इसी के चलते जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निदेश दिया गया है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने मरकज में शामिल होकर लौटे जमातियों और बाहर से आए लोगों के लिए आदेश जारी करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया जाएगा। 
    जिला कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि हालात को देखते हुए सभी धार्मिक आयोजनों, सांस्कृतिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई है। जिले के कई इलाकों में तबलीगी जमात के लोगों का आना-जाना रहा है। वहीं, तबलीगी जमात के लोगों में संक्रमण की खबरें लगातार सामने आ रही है और छत्तीसगढ़ में भी बीते दिनों 8 तबलीगी जमात के लोग संक्रमित पाए गए थे। 
    हालात को देखते हुए 1 मार्च के बाद कहीं भी बाहर यात्रा करने वाले और अपने घर से दूर रह रहे लोग तत्काल प्रभाव से प्रशासन को सूचना दें। किसी भी शर्त पर अगर जानकारी छिपाई जाती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, हत्या और हत्या की कोशिश के मामले दर्ज किए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)