कोरोना वायरस के 6 नए लक्षण आए सामने, इन बातो को न करें नजरअंदाज

0
Translate News:
   कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षणों में सूखी खांसी, तेज बुखार और सांस से जुड़ी तकलीफें बताई जा रही थीं. लेकिन इस बीमारी के अब कई और भी लक्षण सामने आए हैं जिन्हें खुद अमेरिका के हेल्थ इंस्टिट्यूट सीडीसी ने लिस्टेड किया है.
   सीडीसी के मुताबिक कोरोना वायरस तीन प्रमुख लक्षणों के अलावा भी कई ऐसे लक्षण हैं जिन्हें अभी तक नजरअंदाज किया जा रहा है. सीडीसी ने इस बीमारी के छह नए लक्षण बताए हैं और इसके वैज्ञानिकों का दावा है कि ये सभी लक्षण 2 से 14 दिनों के भीतर नजर आ सकते हैं.
1. सीडीसी का कहना है कि कोरोना वायरस में लोगों को ठंड लगने जैसी समस्या भी होती है. ये बिल्कुल ऐसा ही है जैसे आम इंफ्केशन होने पर आपको सर्दी लगती है.
2. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर सर्दी के साथ-साथ ठिठुरन या जकड़न जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं. ठंड की वजह से रोगी का शरीर ठिठुरने लगता है.
3. सीडीसी ने जो नए लक्षण लिस्टेड किए हैं उनमें मांसपेशियों में दर्द भी बताया गया है. बता दें कि इससे पहले भी कई हेल्थ एक्सपर्ट जोड़ों में दर्द की समस्या के बारे में बता चुके हैं.
4. कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शरीर का चौथा लक्षण तेज सिरदर्द बताया गया है. चीन और अमेरिका में सामने आए कई कोरोना पॉजिटिव लोगों में तेज सिरदर्द की समस्या देखी गई थी.
5. सीडीसी के मुताबिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के गले में खराश की समस्या हो सकती है. अब तक सामने कई मामलों में गले में दर्द और सूजन की समस्या भी बताई जा रही थी.
6. सीडीसी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कोरोना के मरीज जुबान से किसी भी चीज के स्वाद को पहचानने में असमर्थ होते हैं. अब कई देशों में कोरोना के ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां लोगों ने जुबान से स्वाद की पहचान करने की शक्ति को खो दिया था.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top