लॉक डाउन तोड़ने की सजा : ठुमके लगा कर नाच

0
Translate News:
पुलिस ने सपना चौधरी के गाने पर नचाया, 
थाने में कभी कमर हिला के तो कभी ठुमके लगाके, इस युवक ने बांधा समा, 
फिर गिरी गाज पुलिसकर्मियों पर
    इटावा।। लॉक डाउन तोड़ने की सजा कानून ने मुकर्रर की है | लेकिन पुलिसकर्मियों ने लॉक डाउन तोड़ने वाले युवक को थाने में बिठा दिया | आरोप है कि थाने से छोड़ने के लिए इस युवक से रुपयों की मांग भी की गई | वर्ना हवालात भेजने की धमकी दी गई | जब युवक ने कुछ भी देने से इंकार कर दिया, तो पुलिसकर्मियों ने उस युवक को अपने मनोरंजन का साधन बना लिया | उसे नाचने और ठुमके लगाने के लिए कहा गया, इसके लिए युवक राजी हो गया | 
     अपनी रिहाई की उम्मीद में लॉक डाउन तोड़ने वाले इस युवक ने ऐसा शमा बांधा की पुलिसकर्मी भी झूम उठे | इसका लुफ़्त उठा रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने थाने में आयोजित नृत्य समारोह का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया | मामले के तूल पकड़ने के बाद नृत्य कला प्रेमी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है | घटना उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सदर कोतवाली की है | 
    शहर पुलिस चौकी के अंदर एक युवक से कथित रूप से डांस कराने के मामले में चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. पुलिसकर्मीने युवक से मशहूर डांसर सपना चौधरी के पॉपुलर सॉन्ग ‘तेरी आख्याका यो काजल…’ पर डांसकराया था. इस घटनाकी एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 
   पुलिस अधीक्षक शहर रामयश ने बताया कि कोतवाली सदर क्षेत्र के अन्तर्गत नया शहर चौकी कक्ष के अन्दर युवक का हरियाणवी गाने पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. उन्होंनेबताया कि वीडियो में एक महिला कांस्टेबल समेत कुछ पुलिसकर्मी भी डांस देखते हुए दिख रहे हैं | 
     उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पुलिस की छवि धूमिल करने वाले इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए शहर पुलिस चौकी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया | मामले की जाँच के निर्देश दिए गए है |

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top