क्वारंटाइन सेंटर में मुंजरा, शराब और शबाब
Headline News
Loading...

Ads Area

क्वारंटाइन सेंटर में मुंजरा, शराब और शबाब

    समस्तीपुर।। क्वारंटाइन सेंटर में एक से बढ़कर एक कारनामे सामने आ रहे है | किसी ना किसी प्रदेश में क्वारंटाइन सेंटर में होने वाली घटनाएं देशभर में सुर्खियां बनती है | अभी तक क्वारंटाइन सेंटर में बेइन्तजामि, मारपीट, सांप काटने की घटनाये, शराब पीने, हार्ट अटैक, महिलाओं के साथ बदसलूकी और बलात्कार की घटनाये और आत्महत्या के मामले सामने आ चुके है | इसी कड़ी में अब क्वारंटाइन सेंटर में शराब और शबाब के साथ मुजरे का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ | इस कार्यक्रम में कई लड़कियों ने अश्लील नृत्य और जिस्म की नुमाइश कर अपनी अदा बिखेरी | देर रात तक नाच-गाने की महफ़िल सजी हुई थी | आयोजकों ने क्वारंटाइन सेंटर में साउंड सिस्टम का भी बढ़िया प्रबंध किया था | ऐसा लग रहा था जैसे विधिवत और प्रशासनिक मंजूरी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया हो |
   क्वारंटाइन सेंटर के कर्मचारियों और जिम्मेदार अफसरों ने भी इस कार्य्रकम में अपनी हिस्सेदारी तय की थी | लिहाजा मुंजरा बे-रोकटोक तब तक जारी रहा, जब तक की लोग नशे में चूर चूर नहीं हो गए | यह घटना बिहार के समस्तीपुर की है | यहां के एक सरकारी स्कूल में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है | मुंजरे की इस महफ़िल का वीडियों भी किसी ने बना लिया | फिर उसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया | प्रशासन की पोल खुलने पर जिम्मेदार अफसरों के पैरो तले जमीन खिसक गई | कई अफसर इस वीडियों को देखने के बाद क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे | तब तक मुंजरा मंडली रवाना हो चुकी थी | 
   संदेही मरीज नींद के आगोश में थे | मुंजरा स्थल पर बीती रात सजी महफ़िल के अवशेष दिखाई दे रहे थे | फ़िलहाल मामले की जांच जारी है | उधर वायरल वीडियों में साफतौर पर दिख रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य नियमों को तोड़ते हुए यहां अश्लील गीत संगीत और नृत्य की महफ़िल सजी हुई थी | एक सैकड़ा से ज्यादा दर्शक यहां मौजूद थे | लेकिन किसी को कानो कान खबर नहीं हुई और मुंजरा का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हो गया |

Post a Comment

0 Comments