सावधान कही आपकी पत्नी भी गूगल मैप के जरिये आप पर नजर तो नहीं रख रही
Headline News
Loading...

Ads Area

सावधान कही आपकी पत्नी भी गूगल मैप के जरिये आप पर नजर तो नहीं रख रही

    नागपट्टिनम।। आमतौर पर गूगल मैप लोगों को राह दिखाने का काम करता है | लेकिन कई बार उसके सॉफ्ट वेयर और उस पर दर्ज जानकारी पूरी तरह से विश्वसनीय नहीं होती | ऐसा कई लोगों के साथ घटित भी हो चूका है | हालांकि इसे अपवाद के रूप में ही लिया जाना चाहिए | दरअसल गूगल मैप की वजह से एक दंपती के जीवन में अच्छी खासी परेशानी खड़ी हो गई है। इसकी वजह गूगल मैप का ‘योर टाइमलाइन’ फीचर है | 
     ‘योर टाइमलाइन’ फीचर से एक पति इतना परेशान हो चूका है कि उसने इसकी और अपनी पत्नी की शिकायत पुलिस से की है | यही नहीं उसने हकीकत का हवाला देते हुए गूगल हेड क्वाटर में भी संपर्क किया है | बताया जाता है कि पीड़ित शख्स की पत्नी किटी समेत कई पार्टियों में मशगूल रहती है | इन पार्टियों में कोई जानकर महिला तमाम सदस्यों को समझाती है कि पति को कैसे काबू में रखे ? उस पर दबाव बनाये रखे और उसकी तमाम गतिविधियों पर नजरे भी गड़ाए रखे ताकि उनका दांपत्य जीवन सुखद रहे | इन नुस्खों को आजमाने के बाद कई घर परिवारों को क्या हाल है ये तो नहीं पता | लेकिन इस शख्स की पत्नी ने उसका जीना मुहाल कर दिया है | 
सांकेतिक तस्वीर 
     तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले के मइलादुथुराई में 49 वर्षीय आर. चंद्रशेखरन नामक शख्स ने आरोप लगाया है कि गूगल मैप्स ने उसके वैवाहिक जीवन में जहर घोल दिया है। यह उसे उन स्थानों पर दिखाता है जहां वह कभी गया ही नहीं। यही नहीं गूगल मैप के जरिये उसकी लोकेशन और कई जानकारियां झूठी होती है | लिहाजा उसकी पत्नी शक करने लगी है और किसी न किसी मामलों को लेकर उससे रोज झगड़ा करती है। पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए इस शख्स ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी मोबाइल में उसके घर से बाहर निकलते ही ‘योर टाइमलाइन’ फीचर देखती है | इसके बाद सवाल पूछ-पूछकर उसका बीपी बढ़ा देती है | इतना परेशान कर देती है कि वह अपने आपे से बाहर चला जाता है | पूछताछ के चक्कर में वह उसे कई बार सोने भी नहीं देती है। शिकायत में उसने लिखा है कि उसकी पत्नी उससे भी ज्यादा गूगल मैप पर भरोसा करती है। 
     पति के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से उसने लगातार गूगल मैप्स का ‘योर टाइमलाइन’ फीचर देखना शुरू किया है | इसके बाद ऑफिस से लौटते ही लगातार सवाल करती रहती है कि ‘कहां कहां थे ।’ उसके पति का फिल्ड वर्क है, लिहाजा उसे दिन में कई बार इधर से उधर होना पड़ता है | लेकिन अब गूगल की वजह से उसका पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है। चंद्रशेखरन के मुताबिक, वह पत्नी के सवालों का कई बार जवाब नहीं दे पाता है। पुलिस को उसने बताया कि परिवार, संबंधियों, दोस्तों और काउंसलर के समझाने के बावजूद उसकी पत्नी किसी की नहीं सुन रही है। कई बार लोकेशन समेत हकीकत बताने के बावजूद वह मानने को तैयार नहीं है कि वो सच बोल रहा है | चंद्रशेखरन ने पुलिस से गूगल के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की है | हालांकि जांच अधिकारी ने बताया कि अभी मामला विवेचना में है, केस दर्ज नहीं किया है।

Post a Comment

0 Comments