पति -पत्नी और कोरोना, होम क्वारेंटाइन के कारण पत्नी वियोग में ख़ुदकुशी
Headline News
Loading...

Ads Area

पति -पत्नी और कोरोना, होम क्वारेंटाइन के कारण पत्नी वियोग में ख़ुदकुशी

पत्नी ने मिलने से किया इनकार तो पति ने की आत्महत्या
    जौनपुर।। एक शख्स ने होम क्वारेंटाइन में होने के बावजूद अपनी जान दे दी | उसे सिर्फ इस बात का गिला था कि वो पत्नी से नहीं मिल पा रहा है | यही नहीं पत्नी भी कोरोना के खौफ के चलते उसके करीब जाने में असहज महसूस कर रही है | पति ने कई बार अपनी पत्नी से करीब आने की गुहार लगाई | लेकिन पत्नी ने क्वारेंटाइन टाइम का पूरी तरह से पालन करने के बाद ही करीब आने की हामी भरी | इस बात से नाराज़ पति ने फांसी लगा ली | पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है | 
    उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कोरोना के डर की वजह से एक दंपति की जिंदगी उजड़ गई | दरअसल, होम क्वारनटाइन में रह रहे इस शख्स की पत्नी ने उससे मिलने से इनकार क्या किया | पति को इतना नागवार गुजरा की उसने एक पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली | 
   बताया जाता है कि जय कुमार मौर्य नाम का शख्स चार दिन पहले ही मुंबई से लौटा था | प्रशासन के निर्देश पर उसे अपने ही घर में एक अलग कमरे में क्वारेंटाइन किया गया था | कोरोना से संक्रमित होने के डर से उसकी पत्नी उसे खिड़की से देखती और खाने पीने की वस्तुओं को मुहैया कराती थी | लेकिन उसके पास नहीं जाती थी | 
    बीती रात जय कुमार मौर्य ने अपनी पत्नी को कमरे में बुलाया लेकिन पत्नी ने कोरोना रिपोर्ट आने तक इंतजार करने को कहा | इस पर पति ने पत्नी से कमरे में आने की बार-बार विनती की |लेकिन डर की वजह से पत्नी पति के कमरे में नहीं गई | उसके इनकार करने के बाद पति-पत्नी में विवाद भी शुरू हो गया | बावजूद इसके पत्नी ने क्वारेंटाइन टाइम पूरा होने के बाद ही उसके करीब आने का वादा किया | उधर पत्नी के रुख से आहत होकर जय कुमार ने अपने घर के पास ही एक पेड़ में लटक कर जान दे दी | दूसरे दिन सुबह जब लोगो ने उसकी लाश लटकती देखी तो उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी| 
   सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई | अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं | पुलिस के मुताबिक जय कुमार मौर्य आधी रात को होम क्वारनटीन से चोरी छिपे निकलकर घटना स्थल पर पहुंचा था | पुलिस के मुताबिक उसकी पत्नी ने कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट आने तक मिलने से इंकार कर दिया था | इससे नाराज़ होकर युवक ने मौत को गले लगा लिया |

Post a Comment

0 Comments