जीजा-साली ने सुनाई पुलिस को अपनी लव स्टोरी, थानेदार ने कराई शादी

0
Translate News:
   बहन के देवर से अफेयर होने की जानकारी के बाद दोनों के परिवार वाले आग बबूला हो गए। वे किसी कीमत पर इस रिश्ते को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। लेकिन, प्रेमी युगल ने जब अपनी लव स्टोरी को पुलिस से सुनाई तो वे हमदर्द बन गए। थानाध्यक्ष ने दोनों की थाना परिसर में बने मंदिर में शादी करा दी इतना ही नहीं महिला पुलिस कर्मियों ने मंगलव गीत भी गाया। बता दें कि लड़का नेपाल और लड़की बिहार की रहने वाली थी। 
    नेपाल के बारा जिला के गढ़ी माई बरियारपुर निवासी रामनाथ महतो के बड़ी बेटी की शादी चिरैया क्षेत्र के कमरचोली गांव में शिवनाथ प्रसाद के यहां हुई थी, जबकि छोटी बेटी सीमा का उसके देवर सोनू कुमार से अफेयर चल रहा था। 
   दोनों के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वे इसका पूरजोर विरोध कर रहे थे। आखिर में प्रेमी युगल ने थाने पर मदद की गुहार लगाई। 
   थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने दोनों पक्षों के अभिभावकों को थाने चिरैया थाने पर बुलाया और समझाया। जिसके बाद वे शादी के लिए तैयार हो गए। 
   चिरैया थाना परिसर में लड़का व लड़की के माता-पिता आदि की उपस्थिति में शादी कराई गई। जहां बाराती के रूप में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी, चौकीदार उपस्थित रहे। वहीं वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए उनके माता-पिता व थानाध्यक्ष मौजूद थे। 
   मंगलगीत महिला पुलिस पदाधिकारियों ने गाया। इस प्रकार की शादी को देखने के लिए थाना परिसर में हुजूम लगा हुआ था। सभी राहगीर थानाध्यक्ष व उसकी पत्नी की प्रशंसा कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top