क्या आप जानते है देह व्यापार जोन को रेड लाइट एरिया क्यों कहा जाता है?

0
    देह व्यापार हमारे समाज का ही हिस्सा हैं। हांलाकि हमारे देश में यह वर्जित हैं लेकिन आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जो देह व्यापार के लिए जाने जाते हैं। देह व्यापार जॉन को 'रेड लाइट एरिया' के नाम से पुकारा जाता हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की हैं कि देह व्यापार जॉन को 'रेड लाइट एरिया' कहने के पीछे की वजह क्या हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
   इस बारे में कई मान्यताएँ प्रचलित हैं। हज़ारों वर्षों से जिस्म बाज़ार का लाल रंग से रिश्ता रहा है। लाल रंग को कामुक और संवेदनशील माना जाता रहा है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम और फ्रांस के कई वेश्यालयों का वर्गीकरण किया गया था। अधिकारियों के लिए वेश्यालय के सामने नीले रंग का कोई चिन्ह लगाया जाता था।
   वहीं दूसरे दर्ज़े के लोगों के लिए लाल रंगों के चिन्ह प्रयोग में लाए जाते थे। लाल रंग और वेश्याओं के बीच संबंधों के एक धार्मिक किताब से भी कुछ उदाहरण मिले हैं। इसके अनुसार रहाब नाम की वेश्या अपने घर की पहचान के लिए लाल रंग की रस्सी का प्रयोग करती थी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top