Headline
Loading latest headlines...

वह आने जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करता है, आज मेने इसकी धुनाई कर दी

0
Translate Post:
   फरीदपुर/उत्तर प्रदेश।। योगी सरकार भले ही यूपी में कानून के राज़ की दुहाई देते ना थके लेकिन हकीकत में उत्तर प्रदेश में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मोहल्ले में छेड़छाड़ करने वाले मनचले लड़कों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे वर्दीधारी महिला कांस्टेबल को परेशान करने से नहीं डरते है। कुछ ऐसी ही एक घटना हाल ही में बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में हुई है। जहां गुजर रही एक महिला सिपाही को लेकर गली के एक मनचले लड़के ने टिप्पणी कर दी, युवक ने महिला सिपाही को चिढाते हुए कहा कि तुम बहुत दुबली पतली हो रायफल कैसे संभालते हो? वही इस अश्लील टिप्पणी के बाद महिला कांस्टेबल ने मनचले को पकड़ लिया, और उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोग तमाशा देख रहे थे।
    धुनाई करने के बाद महिला कांस्टेबल ने थाने में फोन करके फोर्स को बुला लिया। पुलिस फोर्स को आते देखकर मनचले ने महिला कांस्टेबल से धक्का-मुक्की कर भाग निकला। धक्का मुक्की में मनचले युवक का फोन वहीं गिर गया। महिला कॉन्स्टेबल का कहना है कि वह आने जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करता है, और उन पर कमेंट करता हैं। आज मेरे हत्थे चढ़ गया तो इसकी धुनाई कर डाली। 
    दरअसल, फरीदपुर के साहूकारा मोहल्ले में आने-जाने वाली लड़कियों पर टिप्पणी कसने की खबर पुलिस को मिल रही थी। इसी की तहत मिशन शक्ति अभियान चलाया गया था। मिशन शक्ति के तहत ही महिला सिपाही मनचलों की धर पकड़ में लगी थीं। महिला छेडखानी की खबर पर जब महिला सिपाही गली से निकली तो उस पर भी टिप्पणी की गई। पुलिस ने बताया कि ऐसे मनचलों की धरपकड़ आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही पर टिप्पणी करने वाला युवक जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)