P.M. और A.M. का पूरा मतलब क्या है?
Headline News
Loading...

Ads Area

P.M. और A.M. का पूरा मतलब क्या है?

    समय जब 24 घंटे की घड़ी का हो तो कोई समस्या नहीं होती, जैसे रेल्वे का समय, लेकिन जब समय 12 घंटे वाला हो तो इसमे A.M. या P.M. लिखा होता जिससे पता चलता है कि दीन के इतने बज रहे हैं या फिर रात के। अब इस AM, PM का मतबल क्या होता है, यह कन्फ्यूजन है। अगर आपको भी यही शिकायत है तो आइए, आपका यह कन्फ़्यूज़न दूर कर देते है। 
पहले फ़ूल फ़ार्म देखते हैं….
A.M. = Ante Meridiem, P.M. = Post Meridiem
अब तोड़ के एक-एक शब्द का अर्थ समझते हैं…आइए,
Ante = पहले (antenatal, antecedent, ante-room)
Post = बाद (जैसे, post-production, post-paid)
Meridiem = दोपहर (midday)
ध्यान दीजिएगा, यह Latin भाषा के शब्द हैं।
AM = Ante Meridiem = दोपहर के पहले का समय (रात्रि 12:00 से दिन 11:59:59 तक)
PM = Post Meridiem = दोपहर के बाद का समय (दिन 12:00 से रात्रि 11:59:59 तक)
आशा है समझ गए होंगे, पर एक कन्फ़्यूज़न और है जब इनकी हिन्दी लिखते-पढ़ते हैं। देखिए…
AM = पूर्वाह्न तथा PM = अपराह्न होता है।

Post a Comment

0 Comments