दुनिया का सबसे छोटा देश, खुद राष्ट्रपति घुमाते है पर्यटकों को
Headline News
Loading...

Ads Area

दुनिया का सबसे छोटा देश, खुद राष्ट्रपति घुमाते है पर्यटकों को

मोलोसिया - विश्व में सबसे कम आबादी वाला देश कौन सा है?
    अमेरिका के प्रांत नेवाडा के पास स्थित इस देश का नाम मोलोसिया है| ख़ास बात ये है कि इस देश की कुल जनसंख्या महज ३३ लोगों की है और इन ३३ लोगों में जानवर भी शामिल है| देखा जाए तो हमारे देश में किसी परिवार के कुल सदस्यों की जितनी संख्या होती है, उतनी तो मोलोसिया नामक इस देश की नहीं है|
   अभी हाल ही में अपनी स्थापना के करीब ४० साल पूरा करने वाले इस देश को हालांकि बहुत से देशों की सरकारों ने अब तक आधिकारिक मान्यता नहीं दी है|
   २६ मई १९७७ में यहाँ रहने वाले केविन बॉघ नामक व्यक्ति ने अपने एक दोस्त जेम्स स्पीलमेन के साथ मिलकर इस जगह को अमेरिका से अलग देश बनाने का सोचा और मोलोसिया नामक इस देश की नीव रखी|
   कुछ समय बाद जेम्स इस जगह को छोड़कर यूरोप में जाकर बस गए| मगर शुरुवात से इस देश के राष्ट्रपति रहे केविन ने खुद को देश का तानाशाह घोषित कर दिया|
   केविन के पत्नी को इस देश की पहली महिला होने का दर्जा हासिल है| यहाँ रहने वाले ज्यादातर नागरिक केविन के ही रिश्तेदार है| इस देश में अपनी कानून व्यवस्था है और खुद की वालोरा करेंसी भी है|
    इस देश के बारे में बारे में जानने और घूमने के लिए यहाँ कई पर्यटक आते है और अन्य देशों की तरह आने वाले पर्यटकों को अपने पासपोर्ट पर स्टैम्प लगवाना पड़ता है और बैंक से करेंसी भी बदलवानी पड़ती है|
    सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ घूमने के लिए आये पर्यटकों को खुद यहाँ के राष्ट्रपति केविन अपने देश की इमारतें और सड़कें दिखाते है|

Post a Comment

0 Comments