Translate Post:
थाईलैंड से एक चोर चोरी करने के इरादे से घर में घुसा तो वहां AC देखकर वह पिघल गया और फिर बाद में लेटकर सो गया। वह कमरा मकान मालिक की बेटी का निकला। रात 2 बजे चोरी करने आया था।
सुबह जब उस घर का मालिक उठा तो वह हैरान रह गया। कमरे में AC चालू थी और एक शख्स लेटा हुआ था। हालांकि, उसकी बेटी घर से बाहर गई हुई थी। मालिक ने खिड़की से बेटी के कमरे में झांका और फिर पुलिस को सूचना दे दी।
जब चोर को जगाया गया तो वह आंख मलते हुए उठा। उसका अंदाज ऐसा था जैसे उसे कुछ पता ही ना हो कि क्या बात है। दिलचस्प बात ये है कि जिसके घर में चोर पकड़ा गया वह मकान मालिक भी पुलिसवाला है। चोर ने उस घर से कई कीमती सामान भी चुरा लिए थे। उसकी नींद उसे भारी पड़ गई और वह पकड़ा गया।

