यूको बैंक की एक ऐसी ब्रांच जिसमें ताला नहीं लगाया जाता

0
Translate News:
   हमारे देश में एक बैंक ऐसा भी है जहा ताला नहीं लगता जी हां देश में यूको बैंक की एक ऐसी ही ब्रांच है जिसमें ताला नहीं लगाया जाता। बैंक में शीशे के दरवाजे तो लगे हैं पर उन पर ताला नहीं है। महाराष्ट्र के एक कस्बे शिंगणापुर की इस शाखा को पहली लॉकलेस ब्रांच होने का दर्जा हासिल है।
    कैश की सिक्युरिटी के मद्देनजर कोई भी बैंक, यहां पर अपनी शाखा खोलने के लिए तैयार नहीं था। चूँकि कस्बे के लोगों ने बैंक में ताला ना लगाने की शर्त रखी थी। इस वजह से कोई भी बैंक, सरकार, लोकल पुलिस और RBI यहाँ शाखा खोलने को तैयार नहीं थे। 
   यही कारण रहा कि वर्ष 2011 तक इस कस्बे में किसी भी बैंक की शाखा ही नहीं खुली। बाद में यहाँ की तमाम परिस्थितियों पर विचार करके.. पुलिस और RBI के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नियमों में छूट देने के पश्चात, बैंक शाखा खोलने की अनुमती दी गई। तब वर्ष 2011 में यहाँ यूको बैंक की शाखा खुली। 
    कैश रखने वास्ते बने हुए बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में.. चाहे जितना भी नगद हो लेकिन उसमें भी कभी ताला नहीं लगता। बैंक की ब्रांच शुरू होने के कुछ समय बाद तक बैंक पदाधिकारियों को डर लगा रहता था। इसलिए बैंक ने दिन में भी सिक्युरिटी लगाई थी। बाद में धीरे-धीरे बैंक ने सिक्युरिटी भी हटा दिया।
     आपको यह जानकर शायद यकीन न हो.. आश्चर्य हो, पर शनि शिंगणापुर में गेट पर कभी ताले नहीं लगाए जाते। फिर भी यहाँ 15 km के दायरे में कभी चोरी नहीं होती।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top