25 सालो से स्थानिय निकाय पर भाजपा का शासन, सिर्फ भ्रष्टाचार करने का किया है काम

0
Translate News:
 
  उदयपुर/राजस्थान।। आम आदमी पार्टी ने संभाग संगठन प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत एवं लोक सभा प्रभारी सुमीत विजय के नेत्रत्व में यूनिवर्सिटी रोड की खराब हालत के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड सम्पर्क आभियान के तहत फिछले कुछ दिनो से जन सम्पर्क में स्थानिय निवासियो की लगातार शिकायत आ रही थी कि यूनिवर्सिटी रोड पूरी तरह से टूट चुकी है, इस रोड से निकालना दुर्भर हो चुका है, आए दिन गाड़ियों की टायर पंचर हो रहे है एवं शोकर ख़राब हो चुके है। आय दिन दो पहिया वाहन से लोग क्षतिग्रस्त सड़क के कारण गिर कर दुर्घटनाग्रस्त जाते है। स्थानिय नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा ये प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दोरान स्थानिय दुकानदार राधेश्याम ने बताया की पूरी रोड कोंक्रिट में बदल गयी है, जिससे गाड़ियों के निकलने से पत्थर उछलकर दुकान में आ जाते है। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग लोगों को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
Aam Adami Party Udaipur
  तनवीर सिंह ने बताया की फिछ्ले 25 सालो से स्थानिय निकाय पर भाजपा का शासन है, उसके बावजूद उदयपुर की सड़के नालियों साफ़ सफ़ाई की हालत दिन पे दिन बिगड़ती जा रही है। सुमीत विजय ने बताया की पिछले निगम चुनावों में भाजपा की जीत के बाद गिविंद सिंह टाँक जी को मेयर बनाया गया जो की पराशूट उम्मीदवार थे। इस पर पार्टी और जनता का विरोध होने पर गुलाब कटारिया ने कहाँ की नए मेयर रिटायर चीफ़ इंजीनीयर है, उनका सालो का अनुभव शहर के विकास में योगदान देगा, किंतु इसके पीछे मंशा शहर के विकास में अनुभव लेने की नहीं बल्कि नए मेयर का सरकारी पदों पर रहते हुए सालो का भ्रष्टाचार का अनुभव काम में लेना था। शहर की हालत अब तक की सबसे खराब हालत है और वर्तमान मेयर जनता के लिए सबसे नाकाम मेयर साबित हुए है।
Aam Adami Party Udaipur
  विरोध प्रदर्शन में हेमंत पालिवाल, पीयूष जोशी, दलपत कुमावत, हेमरज लोहार, मयंक जानी, चन्दप्रकाश चित्तोरा, रमेश सेन, गजनफ़र अली, नरेंद्र सुतार, हेमंत सालवी, प्रेम नाथ एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top