दुनिया का सबसे ताकतवर देश, दूसरे विश्व युद्ध के बाद से इसके आस-पास भी कोई नहीं आया

0
Most powerful contry in the world
  संयुक्त राष्ट्र के अनुसार दुनिया में कुल 193 देश है। पर Globalfirepower अपनी सूचि में सिर्फ 140 देशों को ही शामिल करती है। इसका कारण ये है की ये संस्था सिर्फ मिलिट्री के दृष्टिकोण से ही ताकतवर देशों को सूचीबद्ध कर लिस्ट जारी करती है। इसको उस देश की अमीरी, गरीबी से कोई मतलब नहीं है, ये सिर्फ सैन्य रूप शक्तिशाली देशो को सूचीबद्ध करती है। तो चलिए जानते है दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देश कौन है. 
दुनिया का सबसे ताकतवर देश कौन है
  दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका है और भारत कई सालो से टॉप चार शक्तिशाली देशो की लिस्ट में रहता ही है। वो चार देश अमेरिका, रूस, चीन, और भारत है। वर्तमान समय क्या दूसरे विश्व युद्ध के बाद से ही आज तक अमेरिका के आस पास भी कोई देश नहीं आया है। अमेरिका सैन्य ताकत में विश्व में प्रथम स्थान पर तो है ही साथ ही अन्य दृष्टिकोण से भी जैसे की इकोनॉमी, साइंस, टेक्नोलॉजी, इत्यादि में भी आगे है।
  हाँ ये बात जरूर है की इधर पिछले कुछ सालो से चीन, अमेरिका को कड़ी टक्कर दे रहा है हर एक क्षेत्र में, अमेरिका इतनी बड़ी सेना इसलिए रखता है क्यूंकि वो वर्ल्ड का सुपरपावर है, कई देशों में इसका मिलिट्री बेस मौजूद है। एवं कई देशो में इसका सैन्य ऑपरेशन भी चलते ही रहता है, और चीन जैसे विस्तारवादी सोच वाले देश को काउंटर करने के लिए भी एक बड़ी सेना का होना जरुरी है।
  भारत दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश है। भारत के लिए इतनी बड़ी सेना रखना जरुरी भी है। क्यूंकि भारत को हमेशा दो देश चीन, और पाकिस्तान से आक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है और भारत को दोनों फ्रंट पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी सेना रखना बेहद ही जरुरी है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top