दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को किया गिरफ्तार, पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

0
  झालावाड़/राजस्थान।। झालावाड़ जिले की डग पुलिस ने नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार करने में सफलता हाँसिल की है। 
   
   डीएसपी प्रेमकुमार ने जानकारी देते हुए बताया की 11 दिसम्बर को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग युवती ने अपने रिश्तेदारों के साथ आकर बताया था कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ 3 से 4 बार दुष्कर्म किया जिस पर थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच स्वयं डीएसपी प्रेमकुमार कर रहे थे, जिन्होंने आरोपी पिता प्रताप सिंह पुत्र परबत सिंह निवासी पडासलि थाना डग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आपको बता दे कि आरोपी क्षेत्र का पुराना हिस्ट्रीशीटर है जिसके ऊपर कई प्रकरण दर्ज है।
विवाहिता 5 वर्षीय पुत्री को लेकर प्रेमी संग हुई थी फरार, सौतेले पिता ने किया था बलात्कार
 डग थाना क्षेत्र में नाबालिग पुत्री से कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी थी। 
  मिली जानकारी के अनुसार  10 साल पहले डग थाना क्षेत्र से एक विवाहिता अपनी 5 वर्षीय पुत्री को लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी। उसके बाद घरेलू क्लेश के चलते एक बार उस विवाहिता ने कीटनाशी पदार्थ का सेवन भी किया था, उसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
  जानकारी अनुसार 10 साल बाद 5 साल की लड़की अब 15 साल की हो गई तो उसके अपने ही सौतेले पिता की नजरें उस पर खराब हो गई और उस नाबालिग लड़की से सौतेले पिता ने 3-4 बार बलात्कार भी किया और आये दिन मारपीट भी करता था, जिससे परेशान होकर नाबालिग लड़की डग आकर अपने पुराने रिश्तदारों के साथ डग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वही नाबालिग लड़की का मेडिकल कराया गया और मामले की जांच गंगधार वृत अधिकारी प्रेम कुमार चौधरी कर रहे थे। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top