Breaking News
Loading latest news...

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया बड़ा फैसला, बेटी सोनाक्षी सिन्हा को संपत्ति से किया बेदखल

0
Translate Post:
जानें क्यों लिया फैसला…
Shatrughan Sinha on Sonakshi
  बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मी दुनिया में काफी बड़ा नाम कमाया है। वहीं एक्ट्रेस अपनी जबरदस्त एक्टिंग और खूबसूरती में कई अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। सोनाक्षी सिन्हा की सभी फिल्मों को फैंस खूब प्यार देते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म दबंग से की थी। वहीं हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा के एक बयान की वजह से सुर्खियों में बनी हैं।
खान परिवार की बहू बनने वाली हैं सोनाक्षी
  खबरों के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही सलीम खान के घर की बहू बनने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें अपनी करोड़ों की संपत्ति से 1 रुपए भी देने से मना किया है। खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के कजिन जहीर इकबाल को दिल दे बैठी हैं।
  वहीं वह दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी करोड़ों रुपए की संपत्ति में से सोनाक्षी को 1 रुपए भी देने से मना कर दिया है।
इस वजह से शत्रुघ्न ने नही दी कोई संपत्ति
  दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सोनाक्षी सेल्फ डिपेंडेंट हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर दौलत-शौहरत कमाई है। ऐसे में उन्हें किसी भी चीज़ की कमी नहीं है, जिसके चलते शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें संपत्ति का कोई भी हिस्सा नहीं देने का फैसला लिया है।
  बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाते हैं। वहीं उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत काफी नाम और पैसा कमाया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)