मां नहीं बन पा रही थी महिला, ढोंगी बाबा ने खिला दिया इंसानी हड्डी का चूरन
Headline News
Loading...

Ads Area

मां नहीं बन पा रही थी महिला, ढोंगी बाबा ने खिला दिया इंसानी हड्डी का चूरन

बच्चे की चाह में महिला ने काले जादू का लिया सहारा 
तांत्रिक ने भभूति बोलकर खिलाया मानव की हड्डीओं का चूर्ण
 पुणे/महाराष्ट्र।। महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला मां नहीं बन पा रही थी, इसलिए घर वालों ने बच्चे की इच्छा पूरी करने के लिए एक तांत्रिक की मदद ली थी। महिला को मानव अस्थि चूर्ण मिला पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। पाखंडी तांत्रिक ने काले जादू के जरिए अपनी इच्छा पूरी करने का नाटक किया।
The woman was not able to become a mother, the impostor baba fed her the powder of human bone
परिजनों पर ही आरोप
  सिंहगढ़ रोड पुलिस थाने के निरीक्षक जयंत राजुरकर ने कहा कि आरोपियों में पति, उनके माता-पिता, उनके भाई और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। दर्ज कराई गई शिकायत में एक महिला तांत्रिक का भी उल्लेख है।
झरने में नहाने के लिए मजबूर किया गया
  पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता की शादी 2019 में हुई थी लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था। इसलिए उसका पति, ससुराल वाले और अन्य आरोपी अमावस्या के दौरान काला जादू करते थे। उसने आरोप लगाया है कि इंसानी हड्डी का चूरन के साथ पानी पीने के लिए उसे मजबूर किया गया। उसे कथित तौर पर एक विशेष झरने में नहाने के लिए भी मजबूर किया गया था।
घटना में रिश्तेदार भी शामिल 
  मामला सामने आने पर पुणे की सिंहगढ़ रोड थाना पुलिस ने पीड़िता के पति समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर जयंत राजुरकर ने बताया कि आरोपियों में पीड़िता का पति, उसके माता-पिता, उसका भाई और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। 
The woman was not able to become a mother, the impostor baba fed her the powder of human bone
  उन्होंने कहा कि पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में एक महिला तांत्रिक का भी जिक्र है। उसने कथित तौर पर झांसा देकर महिला को ह्यूमन बोन पाउडर खिला दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।
विरोध करने पर महिला से मारपीट
  पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तंत्र मंत्र तक तो परिवार वालों का साथ दिया, लेकिन जब तांत्रिक ने महिला को इंसानी हड्डियों का चूरन खाने को कहा तो उसने इसका विरोध किया। इस बात पर आरोपी तांत्रिक और महिला के परिवार वालों ने उसके साथ खूब गाली गलौच और मारपीट की। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस में बयान दिए हैं। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
  इंस्पेक्टर जयंत राजुरकर के मुताबिक इस कड़ी में 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments