बहुउद्देशीय सहकारी समिति चुनाव में भी कांग्रेस हुई साफ़, भाजपा का लहराया परचम
Headline News
Loading...

Ads Area

बहुउद्देशीय सहकारी समिति चुनाव में भी कांग्रेस हुई साफ़, भाजपा का लहराया परचम

 बांसवाड़ा/राजस्थान।। बहुउद्देशीय सहकारी समिति कोटड़ा के चुनाव में एक बार फिर भाजपा की बल्ले बल्ले हो चली है। यही नहीं बल्कि पुरे पेनल पर ही भाजपा का कब्जा हो चूका है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड कोटडा राणगा के चुनाव आज संपन्न हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी समर्थित पूरा पैनल विजेता रहा जिसमें सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। 
  जानकारी अनुसार चुने हुए प्रतिनिधियों मे रमेश नाथू, श्रीमती धन्ना, लक्ष्मण, कालू, सोहनलाल, प्रकाश, श्रीमती लक्ष्मी, ईश्वर, अर्जुन, हालु निनामा, लक्ष्मण मईडा आदि सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
 
  वही लोगो ने भी भाजपा समर्थित सभी सदस्यों को जीता कर अपना पार्टी का दबदबा बरकरार रखा है। कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ भाग लिया। 
  वही इस पूरे चुनाव में पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, मंडल अध्यक्ष राकेश वड़किया, मंडल महामंत्री एडवोकेट तोलसिंह हटीला, जनपद सदस्य नाथूभाई मईडा, कोटडा सरपंच आशा देवी डामोर, खजुरा सरपंच सोहनलाल देवदा, गोपालपुरा सरपंच मानसिंह डाबी, शोभावटी सरपंच शांतिलाल कटारा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कल्लू भाई निनामा, बादर भाई दामा, तेजीया भाई डाबी, पुना भाई, मानसिंह भाई डामोर एवं सभी पंचायतों के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बताते चले कि कार्यकर्ताओं ने अपने सारे सदस्यों की जीत पर ढोल बजवाकर और पटाखे छोड़कर सभी सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया एवं भाजपा की जीत पर खुशियां जताई। 
 पूर्व सरपंच ने कांग्रेस को बाय-बाय कर भाजपा का दामन थामा
  राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र बांसवाड़ा में हुए लेम्स चुनावो में कांग्रेस की हार लगातार जारी है, वही कुशलगढ़ के खेड़ा धरती में भी लगातार कमल के खिलने की खबरे भी सामने आ रही है। लेम्स चुनाव से पहले कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका मिला है। क्षेत्र के कांग्रेस व राजपूत समाज के सिरमोर व पुर्व सरपंच कमलसिंह झाला ने आज कांग्रेस को बाय-बाय कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जानकारी अनुसार भाजपा समर्थित दो सदस्य क्षेत्र में निर्विरोध निर्वाचित हुए है।
 
 राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के मध्यप्रदेश की सिमा से सटे बड़ी सरवा मे वृहत कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड बडी सरवा के चुनाव आज संपन्न हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी समर्थित 2 सदस्य निर्विरोध चुने गये। वही बड़ी सरवा के युवा कार्यकर्ता और लेम्प्स सदस्य उम्मीदवार कमलसिंह झाला कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। चुने हुए सदस्यों में राहुल झाला और धनजी भाई बताए जा रहे है। 
  इस मौके पर संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, मंडल अध्यक्ष राकेश वडखिया, मंडल महामंत्री एडवोकेट तोलसिंह हटीला, महामंत्री गौतम लाल भाबोर, जनपद सदस्य सादर भाई भूरिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल सिंह झाला, विजय सेठ, हेमेंद्र सिंह चौहान, विपुल जैन, युवा मोर्चा के अमर सिंह निनामा, होमजी भाई, मकना डामोर, भेरु भाई खराड़ी, कैलाश, गेंदालाल, कैलाश डोडियार एवं पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने अपने दोनों सदस्यों की जीत पर उनका स्वागत अभिनंदन किया एवं भाजपा की जीत पर खुशियां जताई है। 
  राजस्थान में सत्ता में आई कांग्रेस एक बार फिर तेज़ी से पतन की और बढ़ चली है। लेम्स चुनाव में कांग्रेस पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। कोटड़ा से शुरू हुआ भाजपा समर्थित कमल का जीतना मोहकमपुरा के बाद अब छोटी सरवा में भी परवान पर है यहाँ तक की बीजेपी का पुरे पेनल के ही निर्विरोध निर्वाचित होने के समाचार सामने आ रहे है।  
 
  जैसें-जैसे राजस्थान में विधानसभा चुनाव की आहट दस्तक दे रहीं है, वहीं मौजूदा समय में लेम्स चुनाव में लगातार भाजपा के कमल का खीलना व पेनल बनना अब किसानो ने कांग्रेस की गहलोत सरकार की धड़कने बढ़ाना शुरू कर दिया है। यू कहें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा व हाथ से हाथ जोड़ो वाली यात्रा पर लगता है ग्रहण लगना शुरू हो गया है। 
  
   कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र को भले ही मौजूदा सरकार ने पंचायत समिति का उपहार नहीं दिया तो अब लोगों ने भी भाजपा पर विश्वास कर भाजपा समर्थितो को भेजकर आशा की नई किरण से कमल को खिलाना शुरू कर दिया है। 
  चुनाव से पहले तीन निर्विरोध निर्वाचित होने का समाचार है। कुशलगढ़ में भी अब कमल खिलने का संचार है। डामोर की रणनीति के आगे कांग्रेस पस्त हो चुकी है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में भी अब किसानो ने कांग्रेस को अलविदा कहना शुरू कर दिया है। पहले कोटड़ा फिर मोहकमपुरा उसके बाद छोटी सरवा तो आज कुशलगढ़ में भी चुनाव से पहले चुनाव नामांकन के दिन कुशलगढ कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड में भाजपा समर्पित तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के समाचार है। 
 कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड कुशलगढ़ के चुनाव नामांकन के दिन आज भारतीय जनता पार्टी समर्थित तीन उम्मीदवार रामा भाई, कमलेश दमामी, वेशा बाई निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित सदस्यों को मंडल अध्यक्ष जीनेंद्र सेठिया ने माला पहनाकर बधाई दी। 
 इस अवसर पर महावीर कोठारी, डॉक्टर वझेंग मईडा, महामंत्री रामकिशन मकवाना, तेजा भाई, राम सिंह भाई,  विका भाई, गणपत लाल कटारा, कान्हिंग भाई, बादर भाई, रामचंद्र भाई, दिनेश भाई, हावसिंग भाई, लालासिंग, वाल्सिंग भाई, पूर्व सरपंच नीता बेन, मारू बेन आदि सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  वही छोटी सरवा में भी कृषि बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड छोटी सरवा के चुनाव संपन्न हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी समर्थित पूरा पैनल भाजपा के नाम कर दिया गया, जिसमें हकरु भाई, गगला भाई, बालचंद, मगनलाल, मकना भाई, शांतिलाल रावत, भूपेंद्र पटेल, कांता बेन, हूरां बेन, भीलु भाई निनामा, फुला महाराज विजेता रहे। बताते चले कि सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए है। साथ ही चुने हुए सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए है। 
  वही किसानो ने भी भाजपा समर्थित सभी सदस्यों को जीता कर अपना कब्जा बरकरार रखा है, कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया एवं इस पूरे चुनाव में पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, मंडल अध्यक्ष राकेश वड़किया, मंडल महामंत्री एडवोकेट तोलसिंह हटीला, पूर्व अध्यक्ष जगदीश आर्य, सरपंच शांतिलाल, सरपंच मानसिंह डाबी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कल्लू भाई निनामा, जनपद कलावती, रामचंद्र, सामा भाई, शंभू भाई,  तेजीया भाई, पत्रकार सुरेंद्र सिसोदिया, जनजाति मोर्चा के रेवन मंगला, बरजी भाई, हकरु भाई, भुंडा गालिया भाई, रंगु भाई, सेतु भाई, काला, रमेश, दिनेश, रामचंद्र, बालु भाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही कार्यकर्ताओं ने भी अपने सारे सदस्यों की जीत पर ढोल धमाके और पटाखे छोड़कर सभी सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया एवं भाजपा की जीत पर खुशियां जताई।

Post a Comment

0 Comments