Breaking News
Loading...

अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा किया गया कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

 जयपुर/राजस्थान।। राजस्थान के जयपुर में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बतादे कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी किया जा रहा है। जानकारी अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में राजस्थान भर से तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी तादाद में पहुंचे है।
  
  वही प्रदेश अध्यक्ष सादिक खान ने कहा है कि आज राजस्थान की जनता अब कांग्रेस से त्रस्त हो गई है। खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ अल्पसंख्यकों का वोट बटोरती है, ओर अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करती है। उन्होंने कहा है कि जनता मन बना चुकी है और 2023 में कांग्रेस को जनता उखाड़कर फेंकेगी। इस विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान, प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती सहित बड़ी तादाद में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।