Breaking News
Loading...

फीस न जमा करने पर पहली के छात्र को बेंच पर लिटाकर बेरहमी से पीटा

0
Translate Post:
दर्द से चीखता रहा मासूम
  प्रयागराज/उत्तर प्रदेश।। प्रिंसिपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि फीस न जमा करने के कारण बच्चे को बेंच पर लिटाकर टीचर के द्वारा डंडे से बेरहमी से पिटाई की गई है। 
  यह मामला प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के खानपुर का है। खानपुर स्थित मां गंगा पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ने वाले छात्र को बेंच पर लिटा कर स्कूल के प्रबंधक योगेश गुप्ता द्वारा मोटे डंडे से पीटने का है। बच्चे को  टीचर के द्वारा बेरहमी से पीटा गया तब बच्चा दर्द से चीखता है। यह सब कक्षा के बगल वाले गलियारे में हो रहा था जिसको अन्य बच्चे भी देखकर सहमे गए। 
  वही बच्चे की बेरहमी से पिटाई के मामले में पिता प्रमोद केसरी ने प्रिंसिपल योगेश गुप्ता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। 
  हालांकि पिता प्रमोद केसरी ने विद्यालय में जाकर जब पता किया तो यह घटना चार-पांच माह पूर्व की बताई गई, लेकिन इसका किसी ने वीडियो बना लिया था और अब यह वीडियो वायरल हुआ है। वही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने प्रबंधक मां गंगा पब्लिक स्कूल खानपुर के वायरल वीडियो को लेकर नोटिस जारी किया है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)