सब इंस्पेक्टर ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर में मिले खून से लथपथ पत्नी और बच्चे के शव
Headline News
Loading...

Ads Area

सब इंस्पेक्टर ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर में मिले खून से लथपथ पत्नी और बच्चे के शव

  भोपाल/मध्य प्रदेश।। इस वक्त की दिल दहला देने वाली खबर भोपाल से आ रही है। यहां एक एसआई पत्नी और अपने दो साल के बच्चे का गला रेतकर खुद ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। दरअसल पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में पदस्थ उपनिरीक्षक का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार रात मिसरोद रेलवे स्टेशन के पास पटरी से बरामद हुआ। घटना स्थल के पास मिली बाइक से शव की पहचान हुई की शव पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एसआई का है।
  जानकारी मुताबिक पुलिस जब उपनिरीक्षक के घर पहुंची तो अंदर उसकी पत्नी और दो साल के बच्चे के खून से लथपथ शव पड़े थे। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई थी। मौके से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया बका (मांस काटने का चाकू) भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि उपनिरीक्षक ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है।
   पुलिस के मुताबिक रानी कमलापति स्टेशन के थाने पर रात 11:45 बजे मिसरोद रेलवे स्टेशन के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। इस वजह से उसकी पहचान करना मुश्किल था। छानबीन के दौरान घटना स्थल के पास पुलिस के सरकारी नंबर वाली एक बाइक खड़ी थी। उसके नंबर के आधार पर शनिवार सुबह पता चला कि यह बाइक विशेष शाखा के उपनिरीक्षक सुरेश खांगुड़ा की है।
  इस आधार पर पुलिस कोलार रोड स्थित राजवेद कालोनी में उपनिरीक्षक के घर पहुंची। मकान का दरवाजा बंद था, लेकिन अंदर से टीवी चलने की आवाज आ रही थी। पुलिस किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची, तो अंदर का नजारा खौफनाक था। घर के एक कमरे में सुरेश की पत्नी 28 वर्षीय कृष्णा और लगभग दो साल के बेटे इवान का शव पड़ा हुआ था।
दो वर्ष का होने वाला था बेटा
   17 मार्च को इवान दो वर्ष का होने वाला था। कृष्णा का मायका घटनास्थल के सामने ही है, लेकिन किसी को भी इस जघन्य मामले की भनक तक नहीं मिल सकी। सुरेश मूलत: आगर मालवा के रहने वाले थे। उन्‍होंने वर्ष 2017 में कृष्णा से प्रेम विवाह किया था। कृष्णा मूलत: राजगढ़ जिले की रहने वाली थी। उसके पिता नाबार्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता ने राजवेद कालोनी में भी मकान बना लिया है। उनके घर के सामने सुरेश अपनी पत्नी बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मृतक कृष्णा चार बहनों में सबसे छोटी थी।
  कृष्णा के भाई हरीश वर्मा का कहना है उसके जीजा का व्यवहार काफी अच्छा था। परिवार खुशहाली से रह रहा था। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे उसकी फोन पर बहन कृष्णा से बात भी हुई थी। तब भी सब कुछ सामान्य ही लगा था। इस तरह की घटना कैसे हो गई। उसे खुद भी समझ नहीं आ रहा।

Post a Comment

0 Comments