दर्शन शर्मा देहात भाजपा उदयपुर विविध मोर्चा के जिला समन्वयक नियुक्त

0
   उदयपुर/राजस्थान।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार एवं संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, जिला प्रभारी आईएम सेठिया से चर्चा पश्चात उदयपुर देहात जिला कोर कमेटी की बैठक में हुई जिसमे सहमति एवं राय से उदयपुर देहात संगठन में विविध मोर्चो में समन्वय हेतु जिला प्रभारी मोर्चा की रचना के पश्चात अब जिला समन्वयक विविध मोर्चा की नियुक्ति की गई है। 
  जिला समन्वयक भाजपा देहात संगठन की ओर से नियुक्त मोर्चा जिला प्रभारियों एवं मोर्चा जिलाध्यक्ष गणों के साथ मोर्चो की मजबूती, कार्यक्रमों एवं मोर्चो की संगठन, सरंचना को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। बैठक में किये गए निर्णय के अंतर्गत दर्शन शर्मा (कानोड़) को उदयपुर देहात भाजपा विविध मोर्चो का जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। बतादे कि शर्मा पूर्व में भाजपा में विविध अहम पदो पर रह चुके है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top