₹85 हजार की सैलरी और ₹100 करोड़ का साम्राज्य! ACB की रेड में खुला भ्रष्ट अधिकारी मोहन नाइक का काला चिट्ठा

0
Translate News:

₹85 हजार की सैलरी और ₹100 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई! ACB की रेड में अफसर मोहन नाइक का सनसनीखेज खुलासा

तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य के रोड्स एंड बिल्डिंग्स (R&B) विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ जे. मोहन नाइक जरुपला के हैदराबाद और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। 

ACB की रेड से हड़कंप: किलो के हिसाब से सोना, लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों के बंगले... अधिकारी का काला सच!

इस कार्रवाई के दौरान उनकी आधिकारिक आय से कहीं ज़्यादा, लगभग ₹100 करोड़ से ₹200 करोड़ की बाजार कीमत वाली अकूत संपत्ति और बेनामी निवेश का खुलासा हुआ, तो अधिकारी खुद हैरान रह गए। शुरुआती जांच में ही अफसर की 100 करोड़ रुपये से अधिक की अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है।

रेड में क्या-क्या हुआ बरामद?

ACB की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अधिकारी के पास से करोड़ों रुपये की बेनामी और अवैध संपत्तियां पाई गई हैं:

  • करोड़ों की जमीनें: विभिन्न शहरों में कई बेनामी प्लॉट, व्यावसायिक भूमि और कृषि फॉर्म।

  • किलों के हिसाब से सोना और कैश: तलाशी में लगभग ₹55 लाख कैश, 2.5 किलो सोना, 6 किलो चांदी, हैदराबाद में 7 आलीशान फ्लैट, एक ट्रिपलेक्स विला और 19 एकड़ से अधिक कृषि भूमि के दस्तावेज मिले।

  • बैंक लॉकरों से सोने की ईंटें, भारी आभूषण और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसे गिनने के लिए नोट गिनने की मशीनें मंगानी पड़ीं।

  • आलीशान बंगले और फ्लैट: पॉश इलाकों में स्थित कई लग्जरी फ्लैट्स और बड़े बंगले।

  • लग्जरी गाड़ियां: महंगे वाहनों का बेड़ा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जहां ACB की टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है।

ईमानदार टैक्सपेयर के मुंह पर तमाचा

जहाँ एक तरफ आम आदमी दिन-रात पसीना बहाकर ईमानदारी से टैक्स भरता है ताकि देश में अच्छी सड़कें, अस्पताल और स्कूल बन सकें, वहीं दूसरी तरफ ऐसे भ्रष्ट अधिकारी जनता की गाढ़ी कमाई से अपना निजी महल खड़ा कर लेते हैं।

जनता के विकास का पैसा जब इस तरह भ्रष्ट अधिकारियों की जेबों में जाता है, तब सड़कें गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं और सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित रह जाती हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top