Headline
Loading latest headlines...

Opreation Bullet पुलिस का 'ऑपरेशन बुलेट': हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, 10 स्पोर्ट्स बाइक जब्त

0
Translate Post:
बांसवाड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब पीकर स्टंटबाजी करने वालों पर कसा शिकंजा, 10 स्पोर्ट्स बाइक जब्त

बांसवाड़ा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के सख्त निर्देशों पर राजतालाब थाना पुलिस ने शराब पीकर और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा। अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों पर शिकंजा कसते हुए 10 महंगी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।

शराब पीकर रफ्तार भरने वालों पर गिरी गाज: राजतालाब पुलिस ने जब्त की 10 स्पोर्ट्स बाइक

चुनावी माहौल में हुड़दंगियों पर पैनी नजर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चुनाव के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की निगरानी बढ़ा दी गई है। चेकिंग के दौरान कई चालक शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाते पाए गए, जिससे राहगीरों और आम जनता की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर ही 10 स्पोर्ट्स बाइक्स को जब्त कर चालकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस की अपील: नियमों का पालन करें, वरना होगी सख्त कार्रवाई

राजतालाब थाना पुलिस ने आमजन और युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए इस तरह का धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
  • Loading Posts...