Breaking News
Loading...

शोरम में नवयुवतियों को, जीन्स और मोबाइल पर पाबन्दी लगाई

मुज़फ्फरनगर में शाहपुर क्षेत्र के गांव शोरम में नवयुवतियों को, जीन्स और मोबाइल पर पाबन्दी लगाई
    मुज़फ्फरनगर।। मुज़फ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव शोरम में हुई पंचायत में आज सामाजिक कुरीतियों पर हुई सर्वखाप पंचायत में आज 36 बिरादरियों के खाप मुखियाओं ने आज चौधरी कबूल सिंह के 115 वे जन्मदिवस पर ऐतिहासिक गांव शोरम में सर्वखाप पंचायत में सामाजिक कुरीतियों के साथ साथ नवयुवतियों पर फेसबुक,व्हाटसप और इंटरनेट सहित जीन्स और मोबाइल के इस्तेमाल पर पाबन्दी लगाई है और सगोत्र विवाह का भी पुरजोर विरोध किया है।
   मुज़फ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव शोरम में खाप पंचायतो के मुखियाओं ने एक पंचायत में नवयुवतियों के मोबाइल के इस्तेमाल व्हाटसप और फेसबुक चलने पर पाबन्दी ,उनके पहनावे में जीन्स पर पाबन्दी लगते हुए और सगोत्र विवाह का जमकर विरोध किया वही BKU नेता चन्दर पाल फौजी ने कहा की ​लव के मामले में पहले अपनी लड़की को समझाओ अगर ना माने तो गंगा जी दिखाओ
   वही BKU जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा की खाप चौधरी सख्त निर्णय ले ना सुप्रीम कोर्ट से डरे और ना ही मीडिया से डरे। सगोत्र विवाह पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने सगोत्र विवाह करने वालो को पागलो की श्रेणी में रखते हुए कहा की उन्हें मारना ही पड़ेगा।
    चौधरी नरेश टिकैत (खाप मुखिया बालियान खाप )सगोत्र विवाह का पहले से ही विरोध कर रहे है जो हमारे बड़ो की परम्परा है उसे हम नही तोड़ेंगे खाप इसका पूरा विरोध करेगी इसे हम कामयाब नही होने देंगे इण्टर तक की लड़कियों को मोबाइल की क्या जरुरत है पहनावे में जीन्स पे रोक है फेसबुक पर दोस्ती प्यार होकर टूटता है वो अच्छा नही है
    ठाकुर नरेंदर पुण्डीर (राष्ट्रिय अध्यक्ष महाराणा प्रताप संघर्ष समिति )जो थोड़ी उम्र की लड़की है उनके माता पिता को उनपर कंट्रोल करो उनकी निगरानी रखो की वे कोई मोबाइल ना रखे हमने सख्त पाबंदी की है कम उम्र की लड़कियों के मोबाइल रखने पर। लड़कियों के व्हाटसप और फेसबुक चलाने का हम पूरा खंडन करते है ये पूरी पश्चिमी सभ्यता है
    राजू अहलावत (BKU जिलाध्यक्ष )​जो एक गोत्र की लड़के लडकिया है उनके विवाह पर पहले से ही पाबंदी है और आज भी यही निर्णय लिया गया है की इस पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी हमारी सलाह है की गांव की लड़की से अगर कोई शादी करता है जो उसकी बहन के सामान है तो हम उसे पागल की श्रेणी में रखेंगे और अगर गांव में कोई पागल कुत्ता हो जाये तो उसे मारना ही पड़ेगा 18 साल के बाद लड़के या लड़की को मोबाइल दिया जाना चाहिए उससे पहले वो फेसबुक देखते है व्हाटसप देखते है गन्दी फिल्मे देखते है उसका दुरूपयोग होता है हमने यहा से अपील द्वारा उसपर प्रतिबंध लगाया जाये। 
(आशीष)