कन्हैया को गोली मारने पर 11 लाख इनाम के पोस्टर

Translate News:
   नई दिल्ली।। देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की स्‍टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जीभ काटने पर 5 लाख के इनाम की घोषणा के बाद अब एक नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में कन्हैया कुमार को गोली मारने पर 11 लाख रुपए का इनाम देने की बात कही गई है। पोस्टर पर आदर्श शर्मा नाम के शख्स का नाम लिखा गया है।
     इस बीच दिल्ली पुलिस ने जेएनयू प्रशासन को पत्र लिखकर कहा है कि वह कन्हैया कुमार की गतिविधियों के बारे में उन्‍हें जानकारी दे, क्योंकि उनकी जान को खतरा है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कन्हैया जब भी कैंपस से बाहर निकले तो उसे इसकी सूचना दी जाए, ताकि वह सुरक्षा के इंतजाम कर सके।
    बदायूं BJP युवा मोर्चा के नेता कुलदीप वार्ष्णेय ने JNU छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर विवादित बयान देते हुए कहा कि, “कन्हैया की जीभ काटने वाले को पांच लाख रुपये इनाम दूंगा।” कुलदीप की नाराजगी कन्हैया कुमार के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए भाषण से है।
     उन्‍होंने कहा, “मैं इस देश का नागरिक हूं, इस कन्हैया ने कल जेएनयू कैंपस में मातृ-पितृ संगठन राष्ट्रीय स्‍वंयसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और पिता तुल्य परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उसने गालियां दीं। साथ ही अन्य लोगों को भारत माता के लिये गाली देने के लिये उकसाया।
    ऐसी स्थिति में उसने हमारे देश का, हमारे संगठन का, हमारे प्रधानमंत्री का अपमान किया है। मैं उसकी जीभ कटाने वाले को, उसकी जो जीभ है वो कटनी चाहिए और उसको कटाने वाले को मैं 5 लाख रूपये का इनाम दूंगा।’
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top