अभी मैंने कुछ स्क्रू टाइट किया है तो उनको पसीना छूट रहा है - मोदी

Translate News:


    नई दिल्ली।। मोदी ने रविवार को असम के रंगपाड़ा में चुनावी रैली को एड्रेस किया। चुनाव प्रचार के दूसरे दिन उन्होंने 9000 हजार करोड़ रुपए के कर्जदार विजय माल्या का नाम लिए बिना कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा- ''कांग्रेस ने बैंकों को अमीरों के लिए खोल दिया और इन अमीरों ने बैंकों के पैसे दबा लिए। अभी मैंने अभी कुछ स्क्रू टाइट किया है तो उनको पसीना छूट रहा है। जो भागे जा रहे हैं उन्हें जेल की सलाखें दिख रही हैं। कोई बचने वाला नहीं है। बैंको से जिन्होंने पैसा लूटा है वो पैसा बैंकों का नहीं हिंदुस्तान के गरीबों का पैसा है और मैं एक-एक पैसा वापस लेकर आउंगा।'' गोगोई ने कहा था मोदी को मोतियाबिंद है, पीएम ने दिया जवाब...
- मोदी ने सीएम तरुण गोगोई के शनिवार को दिए गए बयान का भी जबाव दिया।
- उन्होंने कहा,'' कल गोगोई जी ने बोला कि मोदी को विकास नहीं दिखता उनकी आंखों में मोतियाबिंद है। उन्होंने लोगों से पूछा आप को विकास दिखता है तो गोगोई जी को बताइए नहीं तो आप के सीएम कह देगें कि यहां की जनता को भी मोतियाबिंद है।''
रैली में मोदी ने और क्या कहा?
- मोदी ने कहा- असम में कांग्रेस के 15 साल के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए परिवर्तन की लहर चल रही है।
- सीएम तरुण गोगोई से जबाव मांगते हुए मोदी ने कहा आपके पास सत्ता थी, सारा खजाना आपके पास था, जरा हिसाब तो दो असम के लिए आपने क्या किया?
- गोगोई साहब ने कहा कि उनकी लड़ाई मेरे खिलाफ है। मैं कहता हूं हम लोकतंत्र में हैं। अगर हमें लड़ना है तो पॉवरटी और करप्शन के खिलाफ लड़ना होगा।
- सेंट्रल गवर्मेंट ने असम सरकार को गरीबों के लिए मकान बनाने को पैसे दिए। लेकिन उसमें से केवल एक तिहाई पैसा ही इस्तेमाल हुआ।
- पीएम ने रंगपाड़ा के लोगों से कहा जो प्यार और स्नेह आपने मुझे दिया है, वह मैं आपको विकास करके ब्याज समेत वापस लौटाउंगा।
- मोदी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार होना ही यहां की सभी समस्याओं की वजह है।
- मोदी ने शनिवार को असम में असेंबली इलेक्शन के लिए कैंपेन शुरु किया है। शनिवार को तिनसुखिया में रैली की थी।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top