Translate News:
इससे पहले बदायूं भाजयुमो अध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय ने सोशल साइट पर यह घोषणा की थी कि जो भी कन्हैया कुमार का जीभ काटकर लाएगा, उसे वह पांच लाख रुपये का इनाम देगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के बदायूं जिलाध्यक्ष ने फेसबुक और व्हाट्सऐप पर यह पोस्ट डाला था।
दरअसल कुलदीप कन्हैया कुमार की तरफ से भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी से नाराज था। कुलदीप ने कहा कि कन्हैया ने हमारे प्रधानमंत्री, पार्टी के खिलाफ अपशब्द कहे हैं। उसने बाकी लोगों को नारे लगाने के लिए उकसाया है इसलिए मैं कन्हैया की जीब काटकर लाने वाले शख्स को पांच लाख रुपए का इनाम दूंगा।
