यहां मुस्लिम लड़कियां रखती हैं नवरात्रा का व्रत, करती हैं पूजा

Translate News:
   आगरा।। हिन्दुस्तान की पहचान ही यही है कि यहां हिन्दू ईद मनाते हैं और मुस्लिम होली। पूरे देश में इन दिनों नवदुर्गा शक्ति पर्व चल रहा है। माता के मंदिरों में नवरात्रि पर हिन्दू भक्त व्रत रख कर पूजा करते हैं पर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि नवरात्र में आगरा से 70 किलोमीटर दूर खेड़ा राठौर में मुस्लिम लड़कियां नवरात्र का व्रत रखती हैं और पूरी श्रर्द्धा से देवी की उपासना करती हैं।
     हिन्दू बच्चियों के साथ ये चार मुस्लिम लड़कियां भी दुर्गा मां की पूजा के लिए मंदिर पहुंचती हैं। आगरा के खेड़ा राठौर का गोहरा गांव इन दिनों हिन्दू-मुस्लिम भाई-चारे की मिशाल बना हुआ है। गांव के नूर मुहम्मद की 15 वर्षीय पुत्री नसीफा, मोइनुद्दीन की दस वर्षीय पुत्री महक, तहसील खां की आठ वर्षीय पुत्री सपना और वजरुद्दीन की नौ वर्षीय पुत्री खुशबू नवरात्रि का व्रत कर रही हैं।
    ये चारों हर रोज देवी मंदिर में पूजा-अर्चना को पहुंचती हैं। दस वर्षीय महक कहती हैं कि उसके परिवार में तो यह पहले से ही परंपरा है। उनकी मां हसीना भी देवी मां की भक्त हैं। वह भी प्रतिदिन पूजा करने जाती है। चारों लड़कियों का कहना है कि पूरे नौ दिनों तक मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना करती हैं। वे बताती हैं कि हम ईद मनाते हैं तो होली और दीपावली भी पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top