मोदी को खून से लिखा पत्र, कहा आरक्षण का खेल हो समाप्त

Translate News:
   कैथल।। देवा इंडिया फाऊंडेशन की अध्यक्षा साध्वी देवा ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज यहां अपने खून से एक पत्र लिखकर मांग की है कि देश से आरक्षण का जहर समाप्त कर युवाओं को परिश्रम के बल पर सफलता पाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने मांग की है कि यदि संविधान के अनुसार आरक्षण देना भी हो तो उसे तय करने का फार्मूला केवल आर्थिक आधार पर होना चाहिए।
     पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा जिला, सरकार और प्रशासन नाकाम रहा, केंद्रीय भाजपा सरकार भी मूकदर्शक बनी रही। इसके पीछे कारण पूरी तरह से राजनीतिक थे।
     देवा ठाकुर ने कहा कि कुछ राज्यों में चुनाव हो रहे हैं तथा कुछ में अगले साल हैं। राजनीतिक लोग समाज को बांटकर रोटियां सेंकने का काम करेंगे, उन्हें हमें रोकना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बनाने में हरियाणा की मनोहर सरकार पूरी तरह से विफल रही।
    राज्य सरकार की कमजोरी के कारण करोड़ों का नुक्सान हुआ जिसकी भरपाई मुश्किल है। साध्वी ने जे.एन.यू. विवाद पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वहां हम लोग कोई नया जिन्ना पैदा नहीं होने देंगे। जे.एन.यू. छात्र अध्यक्ष कन्हैया को हीरो नहीं बनने देंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
   साध्वी ने ऐलान किया कि समाज में सामाजिक समरसता व भाईचारा बनाए रखने के लिए युवाओं की जिलावार टीमें गठित की जा रही हैं। इस अभियान की शुरूआत कैथल से की गई है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top