रामनवमी के दिन यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव मौर्या पोस्टर विवाद में फंस गए हैं। वाराणसी में बीजेपी नेता ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें उन्हें कृष्ण अवतार में दिखाया गया है और वहीं विपक्षियों को कौरव बताया गया है।
यूपी के नए भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्य एक पोस्टर ने शुक्रवार को बवाल मचा दिया। इस पोस्टर में उन्हें कृष्ण के अवतार में दिखाया गया है। इस पोस्टर के चलते बीजेपी और यूपी के नए बीजेपी अध्यक्ष विपक्षियों के निशाने पर आ गए। हालांकि पार्टी का कहना है कि पोस्टर बनवाने वाले रूपेश पांडेय से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।
यूपी बीजेपी अध्यक्ष शुक्रवार को वाराणसी के दौरे पर थे। उनके स्वागत में जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। इन्हीं पोस्टरों में से एक पोस्टर को लेकर पूरे दिन आरोप-प्रत्यारोप और आलोचनाओं का दौर चला।
दरअसल इस पोस्टर में यूपी को द्रौपदी और अखिलेश यादव, मायावती, राहुल गांधी, आजम खां और ओवैसी को दुशासन (कौरवों के रूप में दिखाया गया है।)
इस पोस्टर में कैप्शन दिया गया है रक्षमाम केशव: साथ ही लिखा है, कलियुग में केशव केवल उपदेश नहीं देते बल्कि रण में उतरते हैं। हालांकि बीजेपी ने सफाई दी है कि बीजेपी में रूपेश पांडेय जैसे करोड़ों कार्यकर्ता हैं। पार्टी सभी की जिम्मेदारी नहीं ले सकती। आईपी सिंह ने कहा कि रुपेश पांडेय का पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। ये पोस्टर किसी की साजिश भी हो सकती है।