सत्ता में आई तो बांग्लादेश से घुसपैठ रोक देगी भाजपा : शाह

Translate News:


     भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की सत्ता में आती है कि बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ पर रोक लगा दी जाएगी.
      शाह ने कोलकाता में एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘न तो तृणमूल कांग्रेस और न ही माकपा बांग्लादेश से भारत में होने वाली घुसपैठ को रोक पाई है क्योंकि यह वोटबैंक तैयार करने के लिए उनके एजेंडे का हिस्सा है.’’
    उन्होने कहा कि भाजपा घुसपैठ रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाना चाहती है.
    शाह ने कहा, ‘‘अगर यहां भाजपा की सरकार बनती है तो कोई एक बांग्लादेशी भारत में प्रवेश नहीं कर सकेगा. इसलिए हमने बांग्लादेश के साथ सीमा समझौता किया था. हम सीमा पर बाड़ लगाना चाहते हैं ताकि कोई घुसपैठ नहीं हो.’’
    माकपा नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य के साथ मंच साझा करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ये दोनों पार्टियां केरल में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं, जबकि यहां साथ हैं.



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top