भारत का अपना देसी जीपीएस का सपना पूरा, नेविगेशन सैटेलाइट हुआ लॉन्च

Translate News:
    नई दिल्ली।। आज श्रीहरिकोटा से PSLV सातवें और आखिरी नेविगेशन सेटेलाइट को लेकर उड़ान भरी। इसके साथ ही भारत का अपना देसी जीपीएस का सपना पूरा हो गया। इस सैटेलाइट का नाम IRNSS-1G है।
    अभी 6 नेविगेशन सेटेलाइट्स 24 घंटे अपने सिग्नल उपलब्ध करा रहे हैं। ये सुविधा भारतीय इलाके में ठीक वैसी ही होगी जैसे अमेरिकी जीपीएस सुविधा देती है। इस सैटेलाइट को 12.50 मिनट पर आज इस लॉन्च किया गया।
    ये क्षमता हासिल करने वाला भारत दुनिया का तीसरा देश होगा। एक ऐसी सुविधा जिसका भारतीय सेना को एक लंबे समय से इंतजार था, हालांकि इसके कई और भी फायदे हैं।
देसी जीपीएस की ख़ासियत
सेटेलाइट का डाटा स्मार्टफोन सीधे इस्तेमाल कर सकेंगे
20 मीटर से भी कम की सटीक जानकारी का दावा
1500 किलोमीटर के दायरे के मुताबिक डिजाइन
वजन 1425 किलो, एक दशक से ज्यादा काम करेगा
पहले से ही 6 नेविगेशन सेटेलाइट काम कर रहे हैं
 बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लॉन्च को खुद बैठकर टीवी पर देखा। इस मौके पर देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने आज अपना सातवां सैटेलाइट लॉन्च किया है। आज भारत दुनिया के उन पांच देशों में गर्व के साथ खड़ा हो गया जिसमें उसका अपना जीपीएस तैयार हो गया है।
    आज तक हम इसके लिए अन्य देशों की व्यवस्थाओं पर निर्भर थे। आज हम आत्मनिर्भर हो गए हैं। हमारे रास्ते हम तय करेंगे। अब अपनी तकनीक के आधार पर हम यह करेंगे। भारत के वैज्ञानिकों ने देशवासियों को अनोखा तोहफा दिया है। इस तकनीक का बहुत रोल है।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top