मासूम बेटी को कार में बैठाकर आग से जूझता रहा ये अफसर

Translate News:
      नीमच।। मध्य प्रदेश के नीमच में स्टेशन रोड पर लगी खाद्य तेल के पैकेजिंग प्लांट में लगी भीषण आग और तेल के डिब्बों में हो रहे धमाकों के बीच एक अफसर अपनी तीन साल की मासूम बेटी को साथ लेकर मौके के पर आग बुझाने का काम करते रहे.
    आईआरएस अफसर और ओपियम एन्ड अलक्लाइड फैक्ट्री के जीएम एचएन मीणा को सुबह पांच बजे आग लगने की सूचना मिली थी. उस वक्त वह अपने तीन साल की बेटी रावी के साथ घर पर अकेले थे.
    स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आग बुझाने में फैक्ट्री में तैनात सीआईएसएफ के विशेष फायर फाइटर दस्ते की मदद मांगी थी. उन्होंने तय किया कि वो भी अपने जवानों के साथ मौके पर जाएंगे.
    वहां रखे करीब एक करोड़ के तेल में आग लगने से काफी धुआं उठ रहा था. ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी को एक गाडी में सुरक्षित रूप से बैठा दिया और वे खुद अपनी फैक्ट्री के सीआईएसएफ के 40 जवानों के साथ आग बुझाने लग गए. उनकी तीन साल की बेटी करीब चार घंटे तक गाडी में बैठी रही.
     गौरतलब है की आईआरएस मीणा ने नीमच में बीते एक माह से फायर सेफ्टी एजुकेशन देने का अभियान चलाया हुआ है. वे स्कूलों में जाकर खुद अपनी टीम के साथ फायर सेफ्टी के गुर सिखा रहे हैं. अभी तक करीब 10 हज़ार बच्चों को वे ये ट्रेनिंग दे चुके हैं.
   उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बीते आठ साल से बेटी बचाओ अभियान चला रखा हैं. यह अभियान वे अपने निजी खर्च से चलाते हैं.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top