स्मार्टफोन ने हमारी ज़िन्दगी को बहुत हद तक आसान बना दिया और साथ ही इसपर निर्भरता भी काफी बढ़ गई है। कई बार भूल से या जान बुझ कर फ़ोन से कुछ डेटा डीलीट हो जाता है। कई बार तो मैमोरी को क्लिन करने के चक्कर में भी कई जरूरत चीजें डीलीट कर देते हैं, जिसकी बाद में जरुरत पड़ने पर हम सिवाए अफ़सोस के कुछ नहीं कर सकते। लेकिन हम आपको बताएंगे के कैसे मोबाइल से डिलीट हुए डेटा को वापस फ़ोन में लाया जा सकता है।
रिकूवा
एंडरॉयड स्मार्टफोन में डिलीट डाटा को रिकवर करने के लिए आप रिकूवा सॉफ्टवेयर का सहरा ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यह सॉफ्टवेयर बिना रूट किए एंडरॉयड स्मार्टफोन के साथ भी कार्य करता है। हालांकि याद रहे कि यदि आपको एंडरॉयड फोन आईसक्रीम सैंडविच संस्करण से ज्यादा पुराना है तो यह कार्य नहीं करेगा। एंडरॉयउ के नए आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ यह बेहतर तरीके से कार्य करता है। यह एंडरॉयड फोन के इंटरनल मैमोरी के साथ यूएसबी और फ्लैश ड्राइव से डिलीट फाइल को रिकवर करने में सक्षम है।
कैसे करें डेटा रिकवर
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने विंडोज पीसी या मैक कंप्यूटर में रिकूवा सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना है। इंस्टॉल होन के बाद यह रिकवरी विजार्ड के रूप में कार्य करता है। आप इसमें सेट कर सकते हैं कि पिक्चर, वीडियो और डॉक्यूमेंट सहित किन फाइलों को रिकवर करना चाहते हैं। रिकवर फाइल को यह उसी फोल्डर में सेव करता है जहां आपने रखा था। एक बार जब रिकवर हो जाए तो आप अपने फाइल का फोल्डर लोकेशन बदल दें तो बेहतर होगा।
एंडराॅयड डाटा रिकवरी
एंडरॉयड डाटा रिकवरी भी एक ऐसा ही एप्लिकेशन है। आप अपने पीसी में डाउनलोउ कर इसे इंस्टाॅल करेंगे तो यह फोन को कनेक्ट करने के लिए कहेगा। यूएसबी के माध्यम से आप फोन को कनेक्ट करें। यहां आपको अपने फोन का फुल ऐक्सेस देना होगा।
इसके लिए डेवलपर्स आॅप्शन में जाकर फोन में डीबगिंग को आॅन करना होगा। अब आप जब फोन को कनेक्ट करेंगे तो फोन ऐक्सेस से सम्बंधित कुछ मैसेज आएगा उसे ओके कर दें। इसके साथ ही आपका फोन एप्लिकेशन के साथ कनेक्ट हो जाएगा। कनेक्ट होने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि कौन-कौन से डाॅक्यूमेंट का आप रिकवर चाहते हैं। उन्हें सलेक्ट कर जैसे ही क्लिक करेंगे एप्लिकेशन अपना काम शुरू कर देगा।
रिकवरी की इस प्रक्रिया में लगभग एक घंटा या इससे ज्यादा का भी समय लग सकता है और उस दौरान आपको फोन को पीसी से कनेक्ट करके ही रखना होगा। डिसकनेक्ट करने के साथ ही रिकवरी बंद हो जाएगा। हालांकि रिकवरी के दौरान एप्लिकेशन यह दावा नहीं करता कि आपके फोन का सभी डाटा रिकवर कर पाएगा। परंतु हाल में डीलीट की गई फाइलें रिकवर की जा सकती हैं।
