Breaking News
Loading...

वसुंधरा राजे की सरकार में बेटियों के साथ हो रहा अन्याय

इस बेटी को पीएम मोदी अंकल क्या इंसाफ दिलाएंगे ?
    नई दिल्ली।। जयपुर में रहने वाले एक भाई ने अपनी बहन की इज्जत लूटने वालो को जेल भिजवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखी है. 16 वर्षीय इस बालक ने अपनी चिठ्ठी में लिखा है की मोदी अंकल आप तो 'बेटी बचाओं' मुहिम चला रहे हो. लेकिन आपकी इस मुहिम का आपकी ही सरकार मजाक उड़ा रही है. इसलिए उसकी 12 वर्षीय नन्ही बहन की इज्जत लूटने वाले अपराधियों को अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद भी पुलिस ने जेल नहीं भेजा है. अब आप ही मेरी मदद कीजिये. 
अंकल मेरी कोई सुनता नहीं
    अपनी 12 वर्षीय बहन के साथ हुए सामूहिक दुराचार को लेकर इंसाफ के लिए भटक रहे भाई ने पीएम से अपनी चिठ्ठी में कहा है कि अंकल बालोतरा ( भीमकुंआ ) पुलिस मेरी बहन के साथ गन्दी हरकत करने वालों को संरक्षण दे रही है. जिसके चलते उनकी गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है. पीएम को भेजी गई चिठ्ठी में 16 वर्षीय पीड़ता के भाई ने पीएम से मदद की गुहार लगाते हुए अपनी बहन के दोषियों माल सिंह, मालम सिंह, शैतान सिंह, नरपत सिंह और नारायण सिंह जिला बाड़मेर को तत्काल जेल भिजवाएं जाने की प्रार्थना की है. इसके साथ लिखा है ताकि मुझे और मेरी बहन को इंसाफ मिल सके. मोदी को भेजी गई चिठ्ठी में यह भी लिखा है कि हम दोनों जिलाप्रशाशन से लेकर पुलिस के आलाअफसरों तक की चौखट पर जाकर इंसाफ की गुहार लगा चुके हैं. लेकिन हम लोगों की गरीबी का मजाक उड़ाकर हम भाई-बहन को भगा दिया जा रहा है. हमारी कोई सुन नहीं रहा है.
पुलिस ने भेजा झूठे केस में पिता को जेल
     पीएम मोदी को लिखी गई चिठ्ठी में पीड़ित बिटिया के भाई ने यह भी लिखा है कि घटना से पहले पुलिस ने उनके पिता को झूठे केस में जेल भेज दिया और उनकी माँ का देहांत हो चुका है. वह जैसे-तैसे अपना और अपनी बहन का भरम पोषण कर रहा है. बताया जाता है कि चार महीने पहले पीड़ित लड़की के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुराचार किया. जब इस बात कि शिकायत लेकर लड़की का भाई थाना बालोतरा पहुंचा तो उसकी FIR ही नहीं दर्ज की गई. इस मामले की रिपोर्ट सामाजिक संगठनों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस थाना झोटवाड़ा पुलिस ने दर्ज की. पीड़िता के मुताबिक अदालत में पीड़ित लड़की का 164 का बयान जज साहब के सामने देने के बाद उसके साथ गलत काम करने वालों पर पोक्सो कानून लगते हुए जेल भेजे जाने के आदेश सुनाए गए. बावजूद इसके अपराधी खुलेआम घूम रहे है.
बीजेपी की सरकार ही मजाक उड़ा रही है बेटियों की
    गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ जहां बेटी बचाओ अभियान चलकर देश की महिलाओं को सम्मान देने की बात कर रहे हैं. वही राजस्थान में उनकी पार्टी वसुंधरा राजे की सरकार बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को नजरंदाज कर रही है. बहरहाल अब देखना यह है कि देश की इस बेटी को पीएम मोदी अंकल क्या इंसाफ दिलाएंगे या फिर और लोगों की तरह वह भी इस बेटी को दर-दर की ठोकरे खाने के लिए सड़क पर ऐसे ही छोड़ देंगे।