असम में बंगलादेशी घुसपैठियों की समस्या कांग्रेस की देंन है - अजमल

Translate News:
   नई दिल्ली।। AIUDF के मुखिया और इत्र कारोबारी बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस पर निशाना लगाते हुयें कहा है कि असम में बंगलादेशी घुसपैठियों को प्रवास देने में कांग्रेस का हाथ है.
    उन्होंने कहा कि वो बॉर्डर को सील करने के हक़ में थे. 11 साल से बार्डर को सील करने की हम मांग का रहे है. हमारी ये भी मांग थी कि 1971 के बाद आये बंगलादेशी को देश से बाहर निकाल दिया जाए.
    उन्होंने कहा कि अगर कोई गैरकानूनी तरीके से देश में कहीं रह रहा है तो उसकी निशानदेही होनी चाहियें लेकिन ये सब केवल मुस्लिम पर हो तो ये गलत होगा.
    उन्होंने असं गण परिषद् द्वारा बंगलादेशी घुसपैठियों पर दोहरी सोच को गलत बताया. हाल ही में हुयें राज्य के चुनाव में बदरुद्दीन अजमल की पार्टी की बुरी हार हुई है वो खुद भी चुनाव हार गयें है.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top