आईपीएल की तर्ज पर तीन राज्यों में होगी डब्ल्यू-डब्ल्यू ई फाइट : ग्रेट खली

Translate News:
     कुरुक्षेत्र विश्व प्रसिद्घ वर्ल्ड रेसलर दलीप सिंह ग्रेट खली ने कहा कि दिल्ली, मुम्बई, उत्तर प्रदेश में आईपीएल की तर्ज पर डब्ल्यू-डब्ल्यू ई की फाइट कराने की योजना बना रहे हैं।
     हरियाणा में शीघ्र ही रेसलिंग सहित अन्य खेलों की अकादमी भी खोली जाएगी। ग्रेट खली रविवार देर सायं पिपली रेस्ट हाउस में खेल प्रेमियों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ग्रेट खली दिल्ली से राजीव गांधी ग्लोबल अवार्ड लेने के बाद पिपली पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है। इसलिए देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ी को अपने पर गर्व होना चाहिए। वे चाहते हैं कि रियो ओलंपिक में जाने वाले खिलाडिय़ों को उत्साह के साथ खेलें और देश के लिए मेडल हासिल करके ही अपने देश वापस आएं। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को जमकर अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद डब्ल्यू-डब्ल्यू ई फाइट से दुनिया में शोहरत मिली है। कहा कि युवाओं को नशे आदि से दूर रहकर अपने आप को तैयार करना चाहिए। पहले खेलों से कुछ हासिल नहीं होता था लेकिन अब सरकार की तरफ से अच्छी नौकरी व शोहरत दी जाती है।
फाइट के लिए मौसम का इंतजार
     दलीप सिंह ने कहा कि हरियाणा में अकादमी खोलने से पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में डब्ल्यू-डब्ल्यू ई फाइट कराने जा रहे हैं। इस फाइट के लिए मौसम अनुकूल होने का इंतजार किया जा रहा है। इन फाइट में वे स्वयं भी भाग लेंगे। अब तक वे स्वयं 3 हजार फाइट कर चुके हैं। उनका पूरा ध्यान अकादमी में खेल रहे खिलाडिय़ों पर रहता है। उनकी अकादमी से कई खिलाड़ी नया मुकाम हासिल कर चुके है। सिया के राम सीरियल में हनुमान व घटोत्कच का रोल भी उनके शिष्य कर रहे है। इस मौके पर उनके दोस्त बलवान सिंह ने स्वागत किया।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top