मोदी बोले, पहले गैस कनेक्शन के लिए लोग परेशान रहते थे, 9 और 12 सिलेंडर पर चर्चा होती थी लेकिन अब 3 साल में 5 करोड़ परिवारों को रसोई गैस दी जाएगी।
मोदी ने कहा, ‘शिक्षा के क्षेत्र में 36 हजार करोड़ की लीकेज रोकी गई है।’ उन्होंने कहा, ‘अकेले हरियाणा में ही 6 लाख फर्जी नामों से लोगों को केरोसिन तेल पर सब्सिडी दी जा रही थी।’
दो साल पहले तक कोई भी समाचार पत्र, टीवी न्यूज बुलेटिन भ्रष्टाचार की खबरों से अछूता नहीं था। मोदी ने कहा, हमने 1 करोड 62 लाख फर्जी राशन कार्ड बंद करवाए। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने इंटरव्यू को खत्म करके एक बड़े भ्रष्टाचार का खात्मा कर दिया। हमने इस व्यवस्था को बदला और उन्हें कहा कि वे खुद सर्टिफाई कर दें। कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के बारे में बात की। अमिताभ ने ऐसे समय में सरकार के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया जब विपक्षी पार्टियां पनामा पेपर लीक मामले में उनका नाम आने को लेकर कई सवाल उठा रही हैं। किरन रिजीजू, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और बाबुल सुप्रियो जैसे युवा मंत्रियों ने ‘नयी दृष्टि, नया भारत’ के बारे में बातें की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विजन’ और विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए उनकी तारीफ के पुल बांधे। राठौड़ ने कहा, ‘वह हमारे बीच सबसे युवा हैं।’ अभिनेता आर माधवन ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, मेनका गांधी, नजमा हेपतुल्ला हरसिमरत बादल ने भी हिस्सा लिया।
