Breaking News
Loading...

'पहले समझाओ, फिर नोटिस और न माने तो जेल'

डीएम को बताया नायक फिल्‍म का अनिल कपूर
    वाराणसी।। यहां के डीएम विजय किरन आनंद को काशी के लोग फिल्‍म नायक का अनिल कपूर बताने लगे हैं। इसका एक नजारा गुरुवार को देखने को मिला, जब डीएम बाइक से मोदी के संसदीय क्षेत्र का रियलिटी चेक करने निकले। इस दौरान वह एक जगह कूड़ा गोबर देखकर वह रूके और अफसरों से कहा, 'पहले समझाओ, फिर नोटिस और न माने तो जेल।'
'मैं डीएम बनारस हूं' कहकर कराया खुद का परिचय:-
- नगर निगम से डीएम विजय बाइक पर बैठकर भैरोनाथ गलियों में पहुंचे।
- यहां उन्‍होंने सफाई का जायजा लिया और बिखरे पड़े कूड़े और गोबर को देखकर अफसरों को निर्देश दिया।
- इस दौरान उन्‍होंने अपना परिचय 'मैं डीएम बनारस हूं' कहकर कराया।
- साथ ही लोगों से पूछा कि आपके यहां कब-कब ,कितने बजे कूड़ा उठता है। क्या आप अपने सुपर वाइजर को पहचानते हैं?
- यहां स्थित सुनील के घर के सामने कूड़ा और गोबर देखकर डीएम ने वार्निंग देते हुए कहा, 'सुधर जाइए, नहीं तो जाएंगे जेल।'
डीएम ने क्‍या कहा?
- विजय किरन आनंद के मुताबिक, ऑफिस में बैठकर नहीं, बल्कि सड़कों-गलियों में घूमकर जनता की समस्या समझी जा सकती है।
- चुनौतियां बहुत है। सड़कों पर सफाई तभी रहेगी जब जनता खुद अवेयर रहेगी।
- लोगों को आगे आकर कूड़ा फेंकने और गंदगी करने वालों को रोकना होगा।
- अपने मोहल्ले, गली के सुपरवाइजर की पहचान करें। सेंटर प्वाइंट कूड़े का जहां हो वहीं कूड़ा फेंके।
डीएम को बताया नायक फिल्‍म का अनिल कपूर
- भैरोनाथ नाथ निवासी धीरु गुरु ने बताया, अनिल कपूर जैसे फिल्म नायक में जनता के बीच जाकर समस्या का समाधान करता था, ठीक वैसे ही डीएम बनारस भी कर रहे हैं।
- स्थानीय मुन्नू सरदार ने कहा, डीएम ऐसे पैदल गलियों में घूमे तो बनारस की लाइफ लाइन स्‍वच्‍छ हो जाएगी।
- वहीं, सुनीता ने कहा, डीएम बनारस के काम को देखकर हमने भी ठान ली है कि अब कोई हमारी गली में सड़क पर कूड़ा फेंकेगा, तो कंप्‍लेन कर दिया जाएगा।