कोर्ट ने माना जॉनसन एंड जॉनसन के पाउडर से होता है कैंसर, लगाया 365 करोड़ रुपये का जुर्माना

Translate News:

    अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर कोर्ट ने 55 मिलियन डॉलर यानि तकरीबन 365 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी का बेबी टेलकम पाउडर।
    अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर कोर्ट ने 55 मिलियनडॉलर यानि तकरीबन 365 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना उसके टैलकम पाउडर से होने वाले कैंसर के चलते लगाया गया है। अमेरिका के दक्षिणी डकोटा की एक महिला ने जॉनसन एंड जॉनसन पर आरोप लगाया था कि उसे इस कंपनी के टैलकम पाउडर के कारण गर्भाशय का कैंसर हो गया। जॉनसन एंड जॉनसन फैसले के खिलाफ अपील करेगी।
     जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की प्रवक्‍ता केरोल गुडरिच ने कहा,’दुर्भाग्‍य की बात है कि कोर्ट का फैसला मेडिकल एक्‍सपर्ट्स के 30 साल के अध्‍ययन के विरूद्ध है। 100 साल से जॉनसन एंड जॉनसन ग्राहकों को सुरक्षित कॉस्‍मेटिक पाउडर प्रॉडक्‍ट उपलब्ध करा रहा है।’ वहीं महिला के वकील जिम ओंडर ने बताया कि 1970 से ही रिसर्चर्स टैलकम पाउडर को गर्भाशय के कैंसर से जोड़ रहे हें। जॉनसन एंड जॉनसन के अंदरूनी दस्‍तावेज यह बताते हैं कंपनी को इस बात की जानकारी थी। कंपनी ने लोगों को इस बात की जानकारी नहीं दी।’
     इससे पहले भी एक अन्‍य कोर्ट ने जॉनसन एंड जॉनसन पर 72 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने यह आदेश अलाबामा की एक महिला के परिवार की शिकायत पर दिया था। महिला की मौत गर्भाशय के कैंसर से हुई थी।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top