गर्मी से हुआ परेशान तो सूर्य भगवान के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

Translate News:

    भोपाल।। गर्मी और तपन से कोई किस हद तक परेशान हो सकता है इस बात का अंदाजा नीचे वाली तस्वीर को देखकर लगाया जा सकता है। ये एक पत्र है जिसमें भगवान सूर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें सूरज की तपन से पीड़ित व्यक्ति ने अपनी व्यथा लिखित रूप में प्रकट की है।
    शिवपालसिंह नाम के इस शख्स ने मध्यप्रदेश के शाजापुर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए रिपोर्ट में लिखा है कि मैं विगत एक सप्ताह से आसमान से बरसती आग के कारण मानसिक एवं शारीरिक रूप से कष्ट सह रहा हूं। इसके जिम्मेदार श्रीमान सूर्नारायण निवासी ब्रह्मांड पर भारतीय संविधान अनुसार आवश्यक कानूनी धाराओं में कार्यवाही कर मुझे एवं जनमानस को राहत प्रदान करने का कष्ट करें।


      शिवपालसिंह ने आगे लिखा है कि विगत एक सप्ताह से श्रीमान सूर्यनारायण अपनी हदें तोड़कर प्रत्येक जीव का जीना दुश्वार कर रहे हैं। मुकबधीर पशु, पक्षी की दयनीय एवं पेड़-पौधों की जल जाने जैसी हालत साक्ष्य के रूप में आपके सामने है। प्रार्थी के आवेदन पर सद्भावना पूर्वक विचार कर दंड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 154 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करने का कष्ट करें। यह रिपोर्ट 20 मई का है जिसमें शाजापुर पुलिस कोतवाली का स्टैंप लगा हुआ है। 
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top