Breaking News
Loading...

पानी की बोतल खरीदने से पहले रखे इन बातों का ध्यान

    अक्सर लोग बोतल से पानी पी लेते हैं तो कुछ लोग प्लास्टिक के गिलास में पानी पीते हैं. बोतल और गिलास में बहुत वैराइटी आती है. आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी बोतल पानी पीने के लिए हेल्दी हैं.
     बिसफेनोल ए (BPA) एक खतरनाक रसायन है जो कि पानी के साथ मिलकर काफी नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए जब भी आप प्लास्टिक की बोतल खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें की आपकी बोतल BPA मुक्त हो.
     कांच की बोतल को नैचुरल चीजों जैसे लाइम और रेत से बनाया जाता है. इसलिए कांच की बोतल का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है.      
     कांच की बोतल में पानी कितने ही दिन तक रखें लेकिन पानी का स्वाद नहीं बदलता जबकि प्लास्टिक की बोतल में पानी का स्वाद बदल जाता है.
     सूरज की किरणों से प्लास्टिक की बोतल में मौजूद BPA रसायन काफी जल्दी पानी में मिल जाता है. ऐसे में प्‍लास्टिक की बोतल में पानी है तो उसे धूप से बचाएं.
     यदि आप स्वादिष्ट पानी पीना चाहते हैं तो कांच की बोतल का ही इस्तेमाल करें क्योंकि प्लास्टिक नींबू और अन्य खट्टे फलों में से निकलने वाले रसायन के साथ मिलकर उसका स्वाद बदल देता है.
    प्लास्टिक की बोतल को यदि ठीक से साफ ना किया जाए तो उसमें जीवाणु पैदा हो जाते हैं. वैसे भी प्लास्टिक से ज्यादा कांच की बोतल साफ करना ज्यादा आसान होता है.
    छोटे बच्चों को भी कांच की बोतल से ही दूध पिलाना बेहतर होता है. यूं तो कांच की बोतल टूटने का डर बरकरार रहता है. ऐसे में आप ऐसी कांच की बोतल लें जिस पर सिलिकॉन की एक परत चढ़ी हो जो कांच को जल्दी टूटने से बचाती हैं.
     प्लास्टिक की बोतल को साफ करने के लिए कड़े क्लीनर्स का इस्तेमाल ना करें. खासतौर पर उन बोतलों को जिनमें पॉलीकार्बोनेट हो क्योंकि इससे पॉलीकार्बोनेट जल्दी टूटता हैं.
     गर्मपानी या तरल पदार्थों को प्लास्टिक की बोतलों में ना रखें क्योंकि प्लास्टिक की बोतल में मौजूद रसायन इनमें मिक्स हो जाता है जिससे तरल पदार्थ खराब होने की आशंका रहती है.
     हर तरह की प्लास्टिक की बोतल को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. जैसे कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल, मिनरल पानी की बोतल. यदि आप गौर करेंगे तो इन बोतलों के नीरे सिरे पर एक त्रि‍कोण बना होता है जिस पर 1 लिखा होता है. इसका मतलब है कि इस बोतल का इस्तेमाल सिर्फ एक बार हो सकता है. इन बोतलों का दोबारा इस्तेमाल करने से आप बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं और carcinogenic नामक पदार्थ पानी में मिलकर पानी को खतरनाक बना देता है. अगली बार आप अपनी बोतल का चुनाव करने से पहले इन बातों का ध्यान रखकर ही बोतल का चुनाव करें.