मशीनों से पहले, इस महिला को पता चल जाता है कहां आया भूकंप, जानें कैसे?

Translate News:
      क्या आपने कभी किसी ऐसी महिला के बारे में सुना है, जिसे सबसे पहले भूकंप आने की जानकारी मिलती हो, चाहे वो दुनिया के किसी भी हिस्से में आए? नहीं सुना तो बता दें कि स्पेन की रहने वाली 30 साल की मून रिबास ऐसी ही एक महिला हैं। दुनिया के किसी भी हिस्से में भूकंप आए, इन्हें सबसे पहले उसकी जानकारी हो जाती है।
     मून रिबास को प्रलय की जानकारी एक सिसमिक कम्प्यूटर चिप के जरिए होती है, जिसे उनके हाथ में ट्रांसप्लांट किया गया है। ऐसे में अगर दुनिया के किसी भी हिस्से में भूकंप आता है तो ये चिप वाइब्रेट करने लगता है। इस कारण से मून को ‘सायबर्ग वुमन’ के नाम से भी बुलाया जाने लगा है। संकेत मिलते ही मून आईफोन के एप्लिकेशन पर प्रलय के केंद्र और उसकी तीव्रता के आंकड़े को ढूंढ लेती हैं।
     बता दें कि मून पेशे से डांसर हैं और प्रलय आने के बाद अपने डांस मूव्स के जरिए ही वे लोगों को इसके बारे में बताती हैं। मून पिछले साल नेपाल में प्रलय आने के साथ ही आधी रात को उठ कर बैठ गई थीं। ऐसे में कहा जा सकता है कि मून को भूकंप आने की जानकारी टीवी चैनल्स और रेडियो से भी पहले मिल जाती है।



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top